The Vvaan Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे कर लिए हैं. पहले दो दिन की तरह तीसरे दिन भी भी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. आइए तीसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की माइथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म 'द वन' सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. फिल्म की रोचक कहानी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. अपने पहले वीकेंड फिल्म ने अच्छा खासा बिजनेस किया है. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिला है.
तीसरे दिन की कमाई
बात करें फिल्म के तीसरे दिन की कमाई की तो अब तक, 'द वन' ने ₹12.54 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹37.70 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹31.79 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
बीते दिनों की कमाई
फिल्म में छठ पूजा की खास झलक दिखाई गई है. ऐसे में फिल्म को यूपी और बिहार की ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है. संडे को इसका सीधा फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला है. पहले दो दिनों के मुकाबले संडे को फिल्म ने ज्यादा कमाई की है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ और दूसरे दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, 'द वन' सिद्धार्थ-तमन्ना के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में शामिल हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी के साथ मुंबई शहर में रहता है. ऋषि अपनी पत्नी ममता के साथ बिहार में अपने पुश्तैनी गांव लौटता है. गांव में वन देवी का मंदिर का, जिसे लेकर मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद वहां जाने वाले की मौत हो जाती है. ऋषि को इन सब बातों पर विश्वास नहीं होता और वो वन के रहस्यों को जानने की कोशिश करता है.