निकिता लूथर ने हाल ही में उर्फी जावेद के साथ मिलकर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का पहला सीजन जीता। अब उन्होंने इस शो को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जस्ट टू फिल्मी से के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि भले ही शो की कोई स्क्रिप्ट नहीं थी, लेकिन एडिटिंग के जरिए खास किरदारों और कहानियों को उभारने के लिए काफी हेरफेर की गई थी।
निकिता ने क्या कहा?
निकिता ने कहा कि उन्होंने शो में अपने गेमप्ले की स्ट्रैटेजी और खासकर पूरव झा पर जो शक जताया था, उसे पूरी तरह से एडिट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मुझे छठे दिन से ही पता था कि पूरव गद्दार है, लेकिन यह बात कहीं भी नहीं दिखाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि शो के फिनाले एपिसोड में जब पूरव से उनकी तीखी बातचीत हुई, उसे भी काट दिया गया, जबकि वह एक अहम पल था।
निकिता का कहना है कि शो को इस तरह एडिट किया गया जैसे उसमें सब कुछ स्क्रिप्टेड हो। शो में कुछ लोगों को हीरो बना दिया गया और बाकी की गेम स्ट्रैटेजी को नजरअंदाज कर दिया गया। लोगों को ऐसे दिखाया गया जैसे उनके खास पर्सनालिटी हों, जबकि असली खेल कुछ और था। उन्होंने यह भी बताया कि पूरव और एलनाज को जब गद्दार बनने का ऑफर दिया गया और उन्होंने मना कर दिया, तो वह भी शो में नहीं दिखाया गया, जबकि यह एक बहुत अहम मोड़ था।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.