Chhatrapati Shivaji Maharaj Biopic: हाल ही रिलीज हुई फिल्म राजा शिवजी की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में हिंदी और मराठी फिल्मों के स्टार रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में हैं. दर्शकों को उनका रोल काफी पसंद आ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आने वाले समय में साउथ का एक बड़ा स्टार भी शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आना वाला है.

साउथ सुपरस्टार निभाएगा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार

आने वाले समय में शिवाजी महाराज की एक और बायोपिक आने वाली है, जिसमें एक साउथ सुपरस्टार लीड रोल में दिखेगा. इस फिल्म की तैयारी भी शुरू हो चली है. बता दें राजा शिवाजी से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित कई हिंदी और मराठी फिल्में बनाई जा चुकी हैं. वहीं हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी बतौर छत्रपति शिवाजी महाराज आपको बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.

---विज्ञापन---
The Pride Of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj

2027 में आएगी फिल्म

ऋषभ शेट्टी की इस अपकमिंग का नाम द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज है, जिसे संदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म के पोस्टर्स भी जारी हो चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग का काम भी लगभग आधा हो गया है और मूवी शिवाजी महाराज के किरदार में ऋषभ शेट्टी के फर्स्ट लुक पोस्टर्स भी सामने आ चुके हैं. मेकर्स इस फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर चुके हैं, जो 27 जनवरी 2027 को रखी गई है. फिल्म कांतारा से सबके दिलों में बसे ऋषभ शेट्टी को भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में देखना काफी दिलचप्स होगा.

'कांतारा' स्टार फिर मचाएगा तहलका

‘द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज’ एक पैन इंडिया फिल्म होगी. हिंदी के अलावा इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी भाषा में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. जब से इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है दर्शक छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में एक्टर ऋषभ शेट्टी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कांतारा और कांतारा चैप्टर 1 की जबरदस्त सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी एक पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं. ऐसे में उनकी ये फिल्म बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे सकती है.

---विज्ञापन---