The Paradise Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) और राघव जुयाल (Raghav Juyal) की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर 'द पैराडाइज' (The Paradise) थिएटर्स में रिलीज होते ही तहलका मचा रही है. भले ही क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को मिक्स्ड और खराब रिव्यूज मिले हों, लेकिन नानी के जबरदस्त स्टारडम के आगे सारे नेगेटिव रिव्यूज फीके पड़ गए हैं. रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के साथ नानी के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनने वाली इस फिल्म ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है.

5वें दिन 100 करोड़ के बेहद करीब

इंडस्ट्री ट्रैकर 'Sacnilk' के डेटा के मुताबिक, 'द पैराडाइज' ने चौथे दिन (संडे) को 15.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, 5वें दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 4.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन बटोरा है. इस धमाकेदार कमाई के साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 96.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और यह 100 करोड़ के बेंचमार्क से बस कुछ ही कदम दूर है.

---विज्ञापन---

तीसरे और चौथे दिन आया बड़ा उछाल

शुरुआती ड्रॉप के बाद वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी. तीसरे दिन (सैटरडे) फिल्म ने 6,889 शोज में 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जो फ्राइडे के मुकाबले 2.3% का जंप था. वहीं चौथे दिन रात 8 बजे तक फिल्म 13.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर 89.48 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी, जिसे मिलाकर संडे का फाइनल नेट आंकड़ा 15.70 करोड़ रुपये रहा.

80s के सिकंदराबाद की जबरदस्त कहानी

फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद के एक फिक्शनल और खस्ताहाल इलाके 'पैराडाइज' पर बेस्ड है. इस यूनिक, रॉ और डार्क बैकड्रॉप पर सेट किया गया ड्रामा अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेस के दम पर ऑडियंस को थिएटर्स तक खींचने में पूरी तरह कामयाब हो रहा है.

---विज्ञापन---

2 घंटे 54 मिनट की धांसू एक्शन फिल्म

2 घंटे 54 मिनट के लंबे रनटाइम वाली इस फिल्म में दर्शकों को फुल-ऑन मास एक्शन का डोज दिया गया है. भले ही स्टोरीलाइन को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हों, लेकिन नानी के खूंखार कैरेक्टर 'जादल' (Jadal) और मेन विलेन बने 'राघव जुयाल' की खूंखार परफॉर्मेंस ने थिएटर्स में गदर मचा रखा है.

'दृश्यम 3' के साथ होगा मुकाबला

नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली इस फिल्म की स्पीड आगे थोड़ी धीमी हो सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुचर्चित फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है, जिससे 'द पैराडाइज' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलेगी.

---विज्ञापन---