The Paradise Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार 'नानी' (Nani) और राघव जुयाल की मच-अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है. गुरुवार को सिनेमाघरों में ग्रैंड एंट्री मारने वाली इस फिल्म ने फ्राइडे को भी टिकट खिड़की पर अपनी धाक जमाई रखी. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, दो ही दिनों में फिल्म का कलेक्शन एक बड़े आंकड़े को पार कर चुका है. राघव जुयाल की विलेन के तौर पर खौफनाक परफॉर्मेंस और नानी के धमाकेदार एक्शन के बीच आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया…

गुरुवार को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री

नानी की मच-अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' गुरुवार, 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

---विज्ञापन---

पहले दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) के ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले रखे गए 'पेड प्रीव्यू शो' (Paid Previews) में ही 11.60 करोड़ रुपये छाप लिए थे. इसके बाद इसने अपने पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. पेड प्रीव्यू मिलाकर फिल्म की डे 1 की कुल टोटल कमाई 46.25 करोड़ रुपये रही.

दूसरे दिन भी जारी रही धूम

शुक्रवार यानी दूसरे दिन के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक, 'द पैराडाइज' ने रात 9 बजे तक 13.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कर लिया है. इसी के साथ दो दिनों का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 59.46 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

2 घंटे 54 मिनट का एक्शन

2 घंटे 54 मिनट के रनटाइम वाली इस फिल्म में फुल-ऑन मास एक्शन दिखाया गया है. फिल्म की कहानी को भले ही थोड़े मिक्स्ड रिव्यूज मिले हों, लेकिन नानी के किरदार 'जादल' (Jadal) और विलेन बने 'राघव जुयाल' की परफॉर्मेंस ने गदर मचा दिया है.

80 के दशक के सिकंदराबाद की कहानी

फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद के एक काल्पनिक और बदहाल इलाके 'पैराडाइज' के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी बैकड्रॉप पर बनी यह फिल्म अपने इंटेंस ड्रामा और एक्शन सीक्वेंस के दम पर सिनेमाघरों में टिकी हुई है.

---विज्ञापन---