करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ अपने ट्विस्ट और मिस्ट्री के लिए काफी चर्चा में बना हुआ है, लेकिन इस शो में एक नया और स्प्रिचुअल ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। दरअसल सेलिब्रिटी टैरो कार्ड रीडर और स्प्रिचुअल लाइफ कोच जानवी गौर की एंट्री ने दर्शकों को एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। शो में इनकी एंट्री से बाकी के कंटेस्टेंट को चौंका दिया था और लोग इन्हें ही 'ट्रेटर' मानने लगे थे लेकिन जानवी इनोसेंट हैं उन्होंने शो में ट्रेटर बनकर नहीं एंट्री ली है।  अपनी एक्यूरेट प्रिडिक्शन और एनर्जी रीडिंग की खासियत के लिए फेमस जानवी अब इस रियलिटी गेम में सच्चाई और छल के बीच बैलेंस बनाते हुए नजर आएंगी। क्या उनके टैरो कार्ड्स इस खेल के ट्रेटर्स की असलियत रिवील कर पाएंगे? इसके साथ ही आइए डिटेल में जानते हैं कि आखिर जानवी गौर कौन हैं?

कौन हैं जानवी गौर?

‘द ट्रेटर्स’ में जानवी गौर की नई एंट्री दर्शकों का काफी ध्यान खींच रही है। बता दें कि जानवी गौर सिर्फ एक टैरो कार्ड रीडर नहीं, बल्कि एक फेमस एस्ट्रोलॉजर, स्प्रिचुअल कोच और एनर्जी हीलर भी हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति के अंदर एक इंटरनल कम्पास होता है, जिसे सही दिशा में जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने बचपन से ही अपनी सहज शक्ति को पहचाना और सालों की प्रैक्टिस के बाद से उसे मजबूत और क्लियर विजन बदल दिया।  

टैरो रीडिंग से ग्लोबल पहचान तक

जानवी गौर की पहचान सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप जैसे इंटरनेशनल इवेंट्स की भी फेमस और सक्सेसफुल प्रिडिक्शन्स की हैं जिससे उन्हें वर्ल्डवाइड पहचान मिली है। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी मान्यता मिली है। उनकी स्प्रिचुअल एडवाइस और एनर्जी एनालिसिस स्टाइल ने उन्हें कई सेलिब्रिटी क्लाइंट्स के बीच भी खास जगह दिलाई है। वह अपने काम की वजह से दुनियभर में फेमस हैं।  

'द ट्रेटर्स' में क्या निभा पाएंगी भूमिका?

'द ट्रेटर्स' जैसे गेम में सभी कंटेस्टेंट किसी न किसी सीक्रेट के साथ आता है इसी बीच जानवी गौर जो लोगों के फ्यूचर के बारे में प्रेडिक्ट कर सकती हैं। उनकी एंट्री इस शो को और भी खास बनाती है। अब देखना होगा कि क्या उनकी टैरो रीडिंग और लोगों की एनर्जी पढ़ने की स्पेशियलिटी उन्हें धोखेबाजों से बचने और उन्हें पहचानने में मदद मिल पाएगी या नहीं। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि वह खुद को बचाने के लिए कोई रणनीति चलती हैं या नहीं। इसके साथ वह इस गेम में कैसे खुद को साबित करती हैं। जानवी गौर की इस शो में एंट्री आज के दौर में स्प्रिचुएलिटी और एंटरटेनमेंट के एक साथ तड़के को जबरदस्त दिलचस्प बनाता है जिसे दर्शक भी देखने से इग्नोर नहीं कर पाते हैं।   यह भी  पढे़ं:  Karan Kundrra के साथ बड़ी स्क्रीन क्यों नहीं शेयर करती तेजस्वी प्रकाश? एक्ट्रेस ने बताई वजह

रियलिटी शो में फैंस के लिए खास अनुभव

जानवी गौर के आने से 'द ट्रेटर्स' का यह सीजन दर्शकों के लिए एक नए तरह का अनुभव लेकर आया है। रहस्य, रोमांच और टैरो की दुनिया के इस मेल में क्या सच्चाई के पत्ते खुलेंगे या फिर खुद जानवी किसी चाल में फंस जाएंगी। ये देखने के लिए शो के अच्छी तरह से देखना होगा जिसके लिए दर्शकों को शो से पूरी तरह से जुड़े रहना होगा। यह भी  पढे़ं: Sitaare Zameen Par X Review: आमिर खान की मूवी ने जीता ऑडियंस का दिल, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस