पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस तारा सुतरिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं और अब एक बार फिर उनका नाम एक नई लव स्टोरी के साथ जोड़ा जा रहा है। शॉकिंग है पर सच है वीर पहाड़िया से ब्रेकअप को अभी 4 महीने ही हुए की अब ऐसा कहा जा रहा है कि तारा की जिंदगी में फिर से नए प्यार ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर तारा का नया बॉयफ्रेंड है कौन? दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा सुतारिया का नाम अब वीर के बाद बॉलीवुड के आशिकी बॉय आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ रही हैं और यही वजह है कि बॉलीवुड गलियारों में इनकी डेटिंग की खबरें तेजी से फैल रही हैं। खबरों के मुताबिक, तारा और आदित्य की केमिस्ट्री पहली बार तब नोटिस की गई जब दोनों अपनी फिल्म ‘ओम’ के दौरान साथ काम कर रहे थे। इसके बाद से ही दोनों को कई इवेंट्स और प्राइवेट पार्टियों में साथ देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई।

---विज्ञापन---