RB Choudary Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का मंगलवार को उदयपुर में एक कार हादसे में उनका निधन हो गया. इस खबर ने पूरी साउथ इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस बीच थलापति विजय भी आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन को पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. विजय का श्रद्धांजलि अर्पित करते वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

आरबी चौधरी को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए Vijay

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे. मंगलवार को उदयपुर में हुए एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. साउथ सुपरस्टार थलापति विजय भी चेन्नई में उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां से विजय का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो और तस्वीरों में विजय को आरबी चौधरी के पार्थिव शरीर पर माला चढ़ाते और फिर उनके छोटे बेटे जीवा को गले लगाते रो पड़ते हैं. विजय का ये इमोशनल मोमेंट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है.

---विज्ञापन---

विजय के मुश्किल वक्त में काम आए थे आरबी चौधरी

बता दें आरबी चौधरी ने विजय के करियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. जब 1990 के दशक में जब विजय की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तब फिल्म निर्माता आरबी चौधरी ने विजय का साथ दिया था. साल 1996 में आई फिल्म 'पूवे उनक्कागा' ने एक बार फिर विजय को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई थी. इस फिल्म को आरबी चौधरी ने प्रोड्यूस किया था और यह विजय के करियर की पहली बड़ी हिट साबित हुई.

इन कलाकारों ने भी दी श्रद्धांजलि

सड़क हादसे में यूं अचानक आरबी चौधरी का चला जाना हर किसी को खल रहा है. आरबी चौधरी सुपर गुड फिल्म्स के संस्थापक थे और उन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्माण किया. उनकी आखिरी फिल्म मारीसन थी. तमिल फिल्म इंडस्ट्री में आरबी चौधरी का बहुत बड़ा योगदान है. विजय के अलावा चियान विक्रम, सूर्या, ममूटी, चिरंजीवी और रजनीकांत सहित कई सितारों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी.

---विज्ञापन---

तमिलनाडु की सत्ता में विजय

बात करें विजय की तो हाल ही में हुए तमिलनाडु विधान सभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने जबरदस्त प्रदर्शन से जीत हासिल की है. ऐसे में माना जा रहा है कि विजय जल्द ही तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कड़गम (TVK) 108 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. ऐसे में थलापति विजय सरकार बनाने की स्थिति में हैं. उन्हें सरकार बनाने के लिए 10 सीट चाहिए.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---