Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

स्त्री 2 की आइटम गर्ल ने फिल्मों पर बयां की ‘तमन्ना’, बॉलीवुड को नसीहत और साउथ को सराहा

Tamannaah Bhatia: हिंदी और साउथ सिनेमा में काम करने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने एक पॉडकास्ट में बताया कि कैसे साउथ सिनेमा को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि आम लोगों से जुड़ी कहानियां ज्यादा आकर्षित होती हैं।

Tamannaah Bhatia: फिल्म स्टार तमन्ना भाटिया आजकल चारों तरफ छाई हुई हैं। हाल ही में स्त्री 2 (Stree 2) मूवी में आइटम सॉन्ग करने के बाद से हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है। वहीं अभिनेत्री अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा दोनों में तमन्ना जाना-माना नाम हैं। आए दिन साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड के विचारों में अंतर दिखाई देता है। इस पर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि साउथ और हिंदी सिनेमा में क्या फर्क है।

साउथ मूवी से रिलेट करते हैं लोग

हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकीं तमन्ना ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि कैसे लोग साउथ मूवी से ज्यादा रिलेट करते हैं। स्त्री 2 में दमदार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि साउथ की फिल्में जमीन से जुड़ी कहानियों पर फॉक्स करती है, इसलिए ही लोग उनको ज्यादा पसंद करते हैं। अभिनेत्री ने आगे बताया कि दक्षिण भारतीय फिल्में अपने कल्चर से काफी गहराई से जुड़ी होती हैं, सफलता का एक कारण ये भी है।

आम कहानियां करती हैं आकर्षित

एक्ट्रेस के मुताबिक ये फिल्में आम जनता की कहानियों पर ही आधारित होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों से जुड़ी कहानियां बताने के लिए दक्षिण भारतीय फिल्में फेमस हो चुकी हैं। आम आदमी की कहानियां लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की ये खासियत पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। साउथ इंडस्ट्री अपने कल्चर को फिल्मों के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है, जो कि एक अच्छी बात है।

यह भी पढ़ें: ‘डराकर गोद में बिठाया, जबरन किया KISS’, एक्ट्रेस ने निर्देशक पर लगाए गंभीर आरोप

दक्षिण भारतीय निर्माताओं को लेकर दिया बयान

अभिनेत्री ने आगे कहा कि माता, बहन और परिवार से जुड़ी कहानियां जनता को अपनेपन का एहसास कराती है। लोगों की जिंदगी पर आधारित फिल्मों को ही ऑडियंस ज्यादा देखना पसंद करती है। साथ ही ऐसी कहानियां जनता के दिलों पर अलग छाप छोड़ जाती है। तमन्ना ने दक्षिण भारतीय निर्माताओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि साउथ के निर्माता बड़ी स्क्रीन पर वहीं दर्शाते हैं जो वह अच्छी तरह से जानते हैं। वह जानते हैं कि लोग क्या पसंद करेंगे और इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है।

तमन्ना ने की ‘लापता लेडीज’ की प्रशंसा

तमन्ना भाटिया ने पॉडकास्ट के दौरान हिंदी सिनेमा के बारे में भी बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड को भी आम कहानियों पर फॉक्स करने की जरूरत है। एक्ट्रेस ने ‘लापता लेडीज’ मूवी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस फिल्म की सिंपल लाइफ को खूब पसंद किया था। अभिनेत्री इन दिनों साउथ और हिंदी सिनेमा के कई प्रोजेक्टस करने में व्यस्थ हैं। हाल ही में वह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 और वेदा में नजर आई थीं। इसमें जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें: ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम Vikas Sethi की मौत का सच क्या? पत्नी ने बताए कैसे बीते एक्टर के अंतिम पल

First published on: Sep 09, 2024 09:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.