Disha Vakani in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के 18 साल पुराने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' को शो में वापस देखने के लिए फैंस सालों से इंतजार कर रहे हैं। इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में भी ये शो पहले नंबर पर था। हालांकि अक्सर पुराने कलाकार इस शो को छोड़ते दिखाई दे रहे हैं। अब सिर्फ कुछ ही गिने-चुने किरदार पुराने रह गए हैं। फैंस का सबसे पसंदीदा किरदार 'दयाबेन' सालों से शो से गायब हैं। अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने 'दयाबेन' का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको भी बताते हैं असित मोदी ने उनकी वापसी पर क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui The Society: 3 कैटेगरी में बटेंगे 25 सितारे, शो में दिखेगी 200 घंटे की महाजंग
क्या दिशा वकानी करेंगे वापसी?
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में असित मोदी ने शो में 'दयाबेन' की वापसी पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि 'दयाबेन' का किरदार शो का सबसे हिट किरदार रहा है। आठ साल से ये किरदार शो में नजर नहीं आ रहा है लेकिन इसके बाद भी ये ऑडियंस के दिल पर अभी भी राज करता है। हालांकि 'दयाबेन' का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी को वापस लेकर आना काफी मुश्किल है।
ऑडियंस को जल्द दिखेंगी 'दयाबेन'
असित मोदी ने कहा कि हम शो में इस किरदार की वापसी पर काफी काम कर रहे हैं। इस किरदार के लिए बहुत से ऑडिशन भी किए गए हैं। कुछ को तो शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया है लेकिन काम अभी भी जारी है। जल्द ही ऑडियंस वापस से 'दयाबेन' के किरदार को शो में देखेंगी। असित मोदी के बयान से पता चल गया है कि दिशा वकानी तो शो में वापसी नहीं करने वालीं तो ऑडियंस को कोई दूसरी 'दयाबेन' ही शो में देखने को मिलने वाली हैं।
18 साल से टीवी पर कर रहा राज
बता दें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से सब टीवी पर आ रहा है। शो के किरदार फैंस के दिल से जुड़ गए हैं। वहीं शो में 'जेठालाल' और 'दयाबेन' का किरदार सबसे ज्यादा फेमस है। 'जेठालाल' का किरदार दिलीप जोशी और 'दयाबेन' का किरदार दिशा वकानी निभा चुकी हैं। हालांकि दिशा अब शो का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Mandala Murders’ की रिलीज से पहले OTT पर देखें ये 5 रोमांचक थ्रिलर्स, मिलेगा सस्पेंस का फुल डोज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.