टीवी की सबसे पसंदीदी कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू के रोल से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस झील मेहता अब बड़ी हो गई हैं। झील मेहता को सोनू के रोल में लोगों ने खूब पसंद किया था और अब वो शादी के बंधन में भी बंध गई हैं। झील मेहता ने 28 दिसंबर 2024 को अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई थी और अब महज 3 महीने के बाद झील मेहता ने दोबारा शादी रचाई है, जिसका झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है।
दोबारा दुल्हन बनीं झील मेहता
अगर आप सोच रहे हैं कि झील ने दूसरी बार किसी और से शादी की है, तो ऐसा नहीं है। दरअसल, टीवी एक्ट्रेस झील मेहता ने अपने पति आदित्य दुबे के साथ कोर्ट मैरिज करके अफनी शादी के रजिस्ट्रर करवाई है। इस दौरान दोनों काफी खुश और प्यारे लग रहे हैं, दोनों ने इस खास मौके के लिए आइवरी रंग के आउटफिट पहने हैं। कोर्ट मैरिज में कपल के दोस्त और उनके परिवारवाले भी मौजूद रहे। झील मेहता ने अपनी कोर्ट मैरिज का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपने सभी चाहने वालों के साथ साझा किया है।
यह भी पढ़ें: ‘सुनो चंदा 3’ से ‘तुम बिन 2’ तक, इन 5 पाकिस्तानी ड्रामा के सीक्वल का फैंस को है बेसब्री से इंतजार
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.