Assi OTT release: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ इसी साल फरवरी के महीने में रिलीज हुई थी. अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और कमर्शियल तौर पर फ्लॉप साबित हुई. बाकी बड़ी फिल्मों की वजह से मूवी को भारी नुकसान झेलना पड़ा. हालांकि इसकी कहानी बड़ी शानदार है.

अगर आप भी ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, तो अब आपके पास बढ़िया मौका है. दरअसल अपने रिलीज के दो महीने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है. माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होने वाली अस्सी की किस्मत ओटीटी पर आकर बदल सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस कोर्टरूम ड्रामा मूवी को आप ऑनलाइन कब और कहां देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी 'अस्सी'?

रिपोर्ट्स के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को फिल्म तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा. रिलीज से पहले ही इस मूवी के डिजिटल राइट्स Zee5 ने खरीद लिए थे, जिसके तहत अब थिएटर्स रिलीज के लगभग 55 दिनों बाद इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.

---विज्ञापन---

फिल्म की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी की तो ‘अस्सी’ महिलाओं से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को दिखाती है. फिल्म की कहानी एक महिला टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ सामूहिक बलात्कार हो जाता है. ऐसे में उस पीड़िता के न्याय के संघर्ष को पेश किया गया है.

बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप

20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म अस्सी से मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं. लेकिन कमाई के मामले में तापसी पन्नू की अस्सी बेअसर साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर अस्सी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. बलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ने तापसी की इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 10.13 करोड़ की कमाई की थी, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.43 करोड़ रहा था. वहीं इसका बजट 30 करोड़ से ज्यादा बताया गया, जिसको मद्देनजर रखते हुए ये फिल्म असफल साबित हुई.