Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब खबर सामने आई है कि मशहूर बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। स्वरा भास्कर को 'बिग बॉस सीजन 19' का ऑफर मिला है। कुछ साल पहले अगर ये खबर सामने आई होती, तो फैंस के लिए भी इस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता। दरअसल, स्वरा बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, ऐसे में उन्हें किसी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट इमेजिन करना भी मुश्किल है।

स्वरा को मिला 'बिग बॉस 19' का ऑफर

हालांकि, हाल ही में स्वरा ने टीवी पर डेब्यू किया है। वो अपने पति के साथ कलर्स के ही शो 'पति पत्नी और पंगा' में दिखाई दे रही हैं। वो पति के साथ कलर्स के इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। ऐसे में अगर उन्हें 'बिग बॉस 19' में आने का ऑफर मिलता है, तो हो सकता है कि एक्ट्रेस इससे इंकार न करें। आपको बता दें, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्वरा भास्कर इस शो का हिस्सा बनेंगी। उन्हें सलामन खान के शो में देखा जाएगा, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है।

---विज्ञापन---

कंटेस्टेंट नहीं गेस्ट बनेंगी स्वरा

बताया जा रहा है कि स्वरा भास्कर सलमान खान के साथ स्टेज तो शेयर करेंगी, लेकिन इस घर में नहीं जाएंगी। अगर ये पढ़कर आपको लग रहा है कि एक्ट्रेस सलमान खान के साथ शो होस्ट करने वाली हैं, तो ऐसा कुछ भी नहीं है। कहा जा रहा है कि स्वरा शो में गेस्ट बनकर आएंगी। वो प्रीमियर एपिसोड पर आकर सलमान खान के साथ बतौर गेस्ट स्टेज शेयर करेंगी। कहा जा रहा है कि वो कंटेस्टेंट्स के बीच डिबेट करवाने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कौन हैं तान्या मित्तल? जिन्होंने साइन किया सलमान खान के शो का कॉन्ट्रैक्ट

---विज्ञापन---

ये अहम ड्यूटी निभाती नजर आएंगी स्वरा

'बिग बॉस 19' की थीम इस बार पोलिटिकल होने वाली है और प्रीमियर एपिसोड में एक डिबेट होगी। इसी के साथ शो आगे बढ़ेगा और इसे करवाने के लिए ही स्वरा शो का हिस्सा बनेंगी। अब ये खबर सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी डबल होने वाली है। एक्ट्रेस के शो में आने से खूब मसाला मिलेगा। वो वैसे भी अपने बोल्ड बयानों के लिए जानी जाती हैं, तो डिबेट भी काफी तीखी हो सकती है।

---विज्ञापन---