Swara Bhaskar X Account Suspended: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने X अकाउंट सस्पेंड होने पर नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर दावा किया है कि उनका X अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर फैंस को जानकारी देते हुए स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूर मामला क्या है?
स्वरा भास्कर ने क्या कहा?
स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'अब मेरा X अकाउंट हैक हो गया है।" उन्होंने इस घटना से जुड़े कई स्क्रीनशॉट शेयर किए और बताया कि 30 जनवरी को कॉपीराइट वायलेशन के आधार पर उनका अकाउंट लॉक कर दिया गया था। उन्होंने आगे कि जब उन्होंने अपने अकाउंट को एक्सेस करने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) बंद कर दिया गया है। इससे उन्हें अपने अकाउंट में लॉग इन करने में परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: Deva में शाहिद कपूर हिट या फ्लॉप? मूवी देखने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू
हैकिंग का बड़ा खुलासा
31 जनवरी को स्वरा को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि उनके अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति को डेलिगेशन इनवाइट भेजा गया है। इसका मतलब ये है कि अब वह नया अकाउंट उनके नाम से DM भेज सकता है, लिस्ट और ग्रुप बना सकता है और उनके अकाउंट से पोस्ट भी कर सकता है।
स्वरा ने आगे कहा, "मैंने किसी को ऐसी कोई अनुमति नहीं दी है। मेरा वेरिफाइड अकाउंट (@ReallySwara) अभी भी X पर दिख रहा है, लेकिन अब मेरे पास इसकी कोई पहुंच नहीं है। ऐसा लगता है कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है।"
क्या है पूरा मामला?
बता दें गुरुवार को स्वरा ने इंस्टाग्राम पर X के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट को गणतंत्र दिवस की शुभकामना वाले ट्वीट के कारण स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने लिखा, "आप इस पर विश्वास नहीं कर सकते! मेरे दो ट्वीट्स की दो तस्वीरों को 'कॉपीराइट वायलेशन' के रूप में चिह्नित किया गया। इसके बाद मेरा X अकाउंट लॉक कर दिया गया।" स्वरा ने आगे कहा कि अगर उनके ट्वीट्स को सोशल मीडिया पर रिपोर्ट किया गया है तो ये उन्हें प्रताड़ित करने और उनके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास है।
कौन से ट्वीट्स रिपोर्ट किए गए?
स्वरा के जिन ट्वीट्स को कॉपीराइट वायलेशन का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया गया, उनमें से एक में उनकी बेटी के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई थीं। वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा था: "गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं!" ये भारत के प्रगतिशील आंदोलन से जुड़ा एक लोकप्रिय नारा है।
यह भी पढ़ें: Roadies के सेट पर क्यों बेहोश हुईं Neha Dhupia? एक्ट्रेस ने शेयर की हेल्थ अपडेट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.