Sunny Deol की Jaat पर विवाद क्यों? जानें रिलीज के 6 दिन बाद किस सीन पर बवाल
Jaat Controversy: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की मूवी 'जाट' लगातार सुर्खियां बटोर रही है। जहां मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं दूसरी और मूवी के एक सीन पर विवाद छिड़ गया है। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के 6 दिन बाद ये बवाल मचा है। विशेष समुदाय ने 'जाट' पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का संगीन आरोप लगाया है। वहीं मूवी को बैन करने की भी मांग उठाई जा रही है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मूवी के किस सीन पर विवाद छिड़ा है?
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का फेमस लव ट्रायंगल: जब लारा, केली और डीनो की अधूरी मोहब्बत ने बदली दोस्ती की तस्वीर
मूवी पर लगे संगीन आरोप
'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल अपनी एक्शन मूवी 'जाट' को सिनेमाघरों में लेकर आए हैं। फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मूवी पर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने उन पर संगीन आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मूवी के एक सीन में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।
किस सीन पर बवाल?
दरअसल फिल्म के एक सीन में रणदीप हुड्डा हाथ में हथियार लिए चर्च में भगवान ईसा मसीह के आगे उनकी मुद्रा में खड़े हैं। वहीं चर्च में फाइट सीक्वेंस भी दिखाए गए हैं, जो काफी खून-खराबा वाले हैं। क्रिश्चियन समुदाय का मानना है कि फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर ये सीन्स फिल्म में दिखाए हैं। अब उन्होंने मूवी को बैन करने की मांग उठाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईसाई समुदाय ने जालंधर कमिश्नरेट से शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही मेकर्स की गिरफ्तारी की मांग भी की है।
मूवी की अभी तक की कमाई
बता दें मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं 100 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 53.67 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं पहले दिन मूवी ने 9.5 करोड़ की कमाई की। ये कमाई बीते रविवार को काफी बढ़ती दिखी। मूवी ने रविवार को 14 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। मूवी की कास्ट की बात करें तो सनी देओल के साथ-साथ मूवी में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट की दरियादिली, जरूरतमंद परिवार को दिया रोटी-कपड़ा-मकान; फैंस ने लुटाया प्यार
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.