बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज यानी 19 जून को निधन के सात दिन बाद उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जा रहा है। वहीं करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी एक बार फिर चर्चाओं का विषय बन गई है। 22 साल पहले दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। 29 सितंबर 2003 में संजय दिल्ली से बारात लेकर मुंबई आए थे।
एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप
वहीं 22 साल पहले सुर्खियां बटोरने वाली इस शादी का अंत बेहद दर्दनाक था। साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी डाल दी थी। खबरें आई थी कि करिश्मा ने संजय और अपनी सास पर घरेलू हिंसा करने के आरोप लगाए थे। साथ ही करिश्मा ने ये भी कहा था कि संजय उनके बच्चों के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए भी तैयार नहीं है। इसके बाद दोनों में कानूनी समझौते के बाद साल 2016 में तलाक हो गया था। वहीं इसके बाद करिश्मा ने कभी शादी नहीं की।
यह भी पढ़ें: पूर्व पति Sunjay Kapur को आखिरी विदाई देंगी karishma kapoor, अंतिम संस्कार के लिए करीना-सैफ भी निकले
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.