टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई हैं। 'इमली' और 'काव्या: एक जज्बा एक जुनून' जैसी सीरियल्स से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली सुंबुल अब एक नए शो के जरिए दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। उनके नए प्रोजेक्ट की खबर ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस टीआरपी पर अपनी धाक जमाने की तैयारी कर रही हैं।

सुंबुल तौकीर के नए शो की जानकारी आई सामने

'जादू तेरी नजर' में कैमियो के बाद से पर्दे से दूर रहीं सुंबुल तौकीर खान अब एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह सोनी टीवी के अपकमिंग शो से धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। इस बार सुंबुल एक दमदार कैरेक्टर के साथ दर्शकों के बीच वापसी करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो को रोज ऑडियो विजुअल प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका  टाइटल ‘इतनी सी खुशी’ हो सकता है। हालांकि शो की कहानी और मेल लीड एक्टर को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सुंबुल की वापसी की खबर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।

शो 'इमली' से एक्ट्रेस को मिली पहचान

सुंबुल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह ‘जोधा अकबर’ जैसे सीरियल और डांस रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा स्टार प्लस के शो ‘इमली’ से मिली, जहां उन्होंने टाइटल रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस को उनके फ्रेंड्स भी उनके शो के नाम से ही बुलाना शुरू कर दिया था।  

 अपने निकाह की खबरों को लेकर बनी चर्चा

हाल ही में सुंबुल तौकीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 21 साल की उम्र में उनके घर में निकाह को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है, जिससे ये कयास भी लगने लगे थे कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेने वाली हैं। लेकिन अब उनके नए शो के ऐलान ने साफ कर दिया है कि सुंबुल का फोकस फिलहाल एक्टिंग पर ही है। निका पर अभी तक एक्ट्रेस ने कोई और अपडेट नहीं दिया है। यह भी पढ़ें:  Kannappa OTT रिलीज पर ये क्या बोल गए विष्णु मांचू, जानें क्या है फिल्म का अपडेट?

बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

सोशल मीडिया पर सुंबुल तौकीर के फैंस उन्हें एक बार फिर छोटे पर्दे पर देखने के बसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘इतनी सी खुशी’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होते ही यह शो सुर्खियों में आ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुंबुल की यह वापसी TRP चार्ट पर फिर से उन्हें टॉप पर पहुंचा पाएगी। यह भी पढ़ें: Sardar Ji 3 Controversy: नीरू बाजवा ने हटाए फिल्म से जुड़े पोस्ट, हानिया आमिर को किया अनफॉलो