Student Of The Year Actor: आज हम आपको बॉलीवुड एक ऐसे एक्टर से मिलवा रहे हैं, जिन्हें ऑस्कर विजेता डायरेक्टर कैथरीन बिगेलो की हॉलीवुड फिल्म 'जीरो डार्क थर्टी' में एक रोल ऑफर किया गया था. हालांकि करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के चलते एक्टर ने ये ऑफर ठुकरा दिया था.
हम बात कर रहे हैं 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में शामिल एक्टर रोनित रॉय की, जिन्होंने इसका खुलासा खुद किया था. साल 2023 में 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी मौजूदगी के दौरान, रोनित रॉय ने बताया कि उन्हें बिना किसी ऑडिशन के ही हॉलीवुड फिल्म में रोल ऑफर किया गया था. डायरेक्टर ने उन्हें सीधे चुन लिया था.
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ठुकरा दिया हॉलीवुड का ऑफर
इसी दौरान रोनित ने बताया कि दिक्कत ये थी कि 'जीरो डार्क थर्टी' की शूटिंग का शेड्यूल उन तारीखों से टकरा रहा था, जिन्हें रोनित रॉय ने पहले ही करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए रिजर्व कर रखा था. ऐसे में रोनित को हॉलीवुड का ऑफर ठुकराना पड़ा. इसके बारे में रोनित रॉय ने बताया, 'क्योंकि उनकी फिल्म (करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर') का शेड्यूल पहले से तय है, इसलिए उसे बदला नहीं जा सकता. हम उनसे यह नहीं कह सकते कि 'अगले साल आना'. इसलिए, करण के पास मेरी डेट्स थीं. मैंने उनसे पूछा - करण से नहीं, बल्कि उनकी टीम से - और कहा, 'एक ऑस्कर-विजेता फिल्ममेकर के साथ काम करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात है.’ लेकिन उन्होंने कहा, 'नहीं, ये मुमकिन नहीं है, हम डेट्स चेंज नहीं कर सकते.’ इसलिए, मैंने 'जीरो डार्क थर्टी' के लिए मना कर दिया.’
बाद में हुआ पछतावा
लेकिन रोनित झटका तब लगा जब उन्हें पता चला कि उस हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में अब भी वक्त था. रोनित ने बताया, 'और फिर, जब मैंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शूटिंग से एक हफ्ता पहले करण की टीम को फोन करके पूछा कि शूटिंग कब शुरू होगी, तो उन्होंने जवाब दिया, 'हां, हम अभी वह नहीं कर रहे हैं.' तो, ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था. मैं वह ऑफर ले नहीं पाया और करण जौहर की फिल्म भी समय पर नहीं हो पाई.’
फिल्म ने ऑस्कर में कमाया नाम
बात करें हॉलीवुड फिल्म 'जीरो डार्क थर्टी' की तो ये 2012 की एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे कैथरीन बिगेलो ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म फिल्म ओसामा बिन लादेन की लगभग एक दशक तक चली अंतरराष्ट्रीय खोज पर आधारित है. इसकी फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इसे ऑस्कर में कई नॉमिनेशन भी मिले.