Thursday, 19 September, 2024

---विज्ञापन---

Stree 2 फेम कोरियोग्राफर सेक्सुअल हैरेसमेंट में अरेस्ट, कई सुपरस्टार संग कर चुका काम

Stree 2 Choreographer Arrested: तेलुगू फिल्मों के जाने-माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर की यौन शोषण मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। 21 साल की लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने कोरियोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया है।

Jani Master Arrested
Jani Master Arrested

Stree 2 Choreographer Jani Master Arrested: हेमा कमेटी रिपोर्ट के सामने आने के बाद लगातार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टक और डायरेक्टर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, अब तो तेलुगू फिल्मों के मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर भी मुश्किलों में फंस गए हैं। साउथ इंडस्ट्री से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 फेम कोरियोग्राफर जानी मास्‍टर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

फेमस कोरियोग्राफर अरेस्ट

बाहुबली और पुष्पा द राइज जैसी सुपरहिट साउथ मूवीज में काम कर चुके कोरियोग्राफर जानी मास्‍टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे कि कोरियोग्राफर पर 21 साल की को-वर्कर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर को अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि कोरियोग्राफर शेख जानी, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है। गुरुवार यानी 19 सितंबर 2024 को साइबराबाद पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: मां बनने के 8 दिन बाद जिम पहुंची फेमस स्टार, हुई ट्रोल; X यूजर को लगाई लताड़

किस मामले में हुई गिरफ्तारी?

बीते दिनों कोरियोग्राफर के खिलाफ एक असिस्टेंट कोरियोग्राफर को धमकाने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जानी मास्टर पर उनके साथ बतौर जूनियर कोरियोग्राफर काम कर चुकी है, उसने उन पर इल्जाम लगाया है कि जानी ने 6 साल तक उनका अलग-अलग जगहों पर यौन उत्पीड़न किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जानी मास्टर (Stree 2 Choreographer Jani Master Arrested) पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), आपराधिक धमकी (506) और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने (323) के तहत केस दर्ज किया है।

बड़े-बड़े स्टार्स संग कर चुके काम

गौरतलब है कि कोरियोग्राफर जानी मास्टर तेलुगू फिल्मों में अपने काम लिए बहुत फेमस है और उन्होंने अपनी करियर में अब तक कई बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ काम किया है। आखिरी बार उन्होंने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में काम किया है। उससे पहले साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर में भी उन्होंने काम किया था। पवन कल्याण और राम चरण के जानी मास्टर काफी क्लोज बताए जाते हैं और हाल ही में उन्होंने धनुष की फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

यह भी पढ़ें: Himesh Reshammiya Father Funeral: पिता को मुखाग्नि दे टूटे हिमेश रेशमिया, नहीं थमे आंसू, आखिरी विदाई देने पहुंचेए सेलेब्स

 

First published on: Sep 19, 2024 01:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.