South Cinema Actress: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां हमें ब्यूटी विद ब्रेन का शानदार मेल दिखता है. फिल्म जगत की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ दिमाग की भी बहुत तेज हैं. अब लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, साउथ सिनेमा का बहुत फेमस चेहरा है. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस श्रीलीला की, जिन्होंने हाल ही में अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करके डॉक्टर की डिग्री हासिल की है. इस समय पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है.
एमबीबीएस डॉक्टर बनी श्रीलीला
एक्ट्रेस श्रीलीला ने 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद बीते दिन अपनी एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर ली है. उनके दीक्षांत समारोह और मेडिकल की डिग्री लेने वाली वीडियो सामने इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वायरल हो रहे वीडियो में 24 साल श्रीलीला ग्रेजुएशन गाउन और टोपी पहने स्टेज पर जाती और अपनी डिग्री लेते हुए दिखाई दे रही है.
सुपरहिट फिल्में देते हुए किया अनोखा काम
2019 में आई कन्नड़ फिल्म 'किस' से अपने एक्टिंग की शुरुआत करने वाली श्रीलीला ने एक के बाद एक हिट फिल्में कीं और साथ-साथ अपनी मेडिकल की पढ़ाई भी जारी रखी. इसके साथ ही उन्होंने 3 बच्चों की मां होने की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है. उनकी इस मेहनत का फल आखिरकार उन्हें मिल गया और अब वे एक एमबीबीएस डॉक्टर बन गई हैं.
3 बच्चों की मां हैं श्रीलीला
मालूम हो कि 24 साल की श्रीलीला 3 बच्चों की मां भी हैं. 2022 में 21 साल की श्रीलीला ने एक अनाथालय से दो दिव्यांग बच्चों, गुरु और शोभिता, को गोद लिया था. इसके बाद पिछले साल 2025 में भी उन्होंने एक बच्ची को भी गोद लिया. गलाट्टा प्लस के एक इंटरव्यू में श्रीलीला ने बताया कि वो अपने व्यस्त फिल्मी करियर के साथ-साथ तीन बच्चों की जिम्मेदारी कैसे निभाती है. उन्होंने बताया कि उनके बच्चे उनके साथ नहीं रहते, लेकिन उनकी अच्छी देखभाल हो रही है.