Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 5: हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का बॉक्स ऑफिस पर जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. वीकेंड पर कमाई का विशाल रिकॉर्ड बनाने के बाद इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार यानी वर्किंग डे पर भी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी. कामकाजी दिन होने के बावजूद भारतीय दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ और फिल्म ने करोड़ों का शानदार कलेक्शन दर्ज किया. इस ताबड़तोड़ कमाई के साथ यह फिल्म भारत में ग्रॉस 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं फिल्म की कमाई का पूरा आंकड़ा.

सोमवार को भी रहा बड़ा कलेक्शन

वर्किंग डे होने के बावजूद 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को भारत में लगभग 23.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो कि किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए पहले सोमवार को बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

---विज्ञापन---

कुल कमाई 280 करोड़ पार

गुरुवार को 60.60 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने शुक्रवार को 49.35 करोड़, शनिवार को 70.25 करोड़, रविवार को 77.75 करोड़ और सोमवार को 23.80 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 281.75 करोड़ रुपये पहुँच चुकी है, जबकि दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 336 करोड़ पार हो गया है.

300 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म

भारत में यह पहली ऐसी हॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने इतनी तेजी से ग्रॉस कलेक्शन में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. फिलहाल देश भर में इस फिल्म के लगभग 16,800 से अधिक शोज चल रहे हैं और सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है.

---विज्ञापन---

4 साल बाद की दिलचस्प कहानी

फिल्म की कहानी 'नो वे होम' (No Way Home) के चार साल बाद से शुरू होती है. पीटर पार्कर (Peter Parker) को सब भूल चुके हैं और वह अकेले रहकर शहर की रक्षा कर रहा है. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब नए खतरों से निपटने के लिए उसे 'द पनिशर' (The Punisher) और ब्रूस बैनर (Bruce Banner) से मदद मिलती है.

---विज्ञापन---

बेहतरीन स्टारकास्ट और शानदार डायरेक्शन

डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड (Tom Holland) के अलावा जेंडया (Zendaya), जेकब बैटलन, सेडी सिंक, जॉन बर्नथल और मार्क रफालो मुख्य किरदारों में हैं. बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी टक्कर न होने का फायदा भी फिल्म को भरपूर मिल रहा है.

---विज्ञापन---