Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है. 400 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने के बाद भी इस फिल्म की तूफानी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरा हफ्ता खत्म होने से पहले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. वीकेंड बीतने के बाद वीकडे यानी मंगलवार को भी थिएटर्स में ऑडियंस की अच्छी भीड़ देखी गई. आइए जानते हैं फिल्म ने 13वें दिन भारत में कितने करोड़ का कलेक्शन किया है…

मंगलवार को हुई करोड़ों की कमाई

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को भारत में 4.92 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है. हालांकि सोमवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसकी तुलना में मंगलवार को कलेक्शन में थोड़ी कमी आई है, फिर भी 13वें दिन के हिसाब से यह मजबूत आंकड़ा है.

---विज्ञापन---

कुल कमाई पहुंची 431 करोड़ पार

मंगलवार के कलेक्शन को मिलाकर भारत में इस फिल्म का कुल नेट बिजनेस अब 431.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की कमाई की यह रफ्तार दिखाती है कि भारतीय दर्शकों के बीच सुपरहीरो 'स्पाइडर-मैन' का क्रेज किस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है.

भारत में बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड

यह फिल्म भारत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. इसने भारत में अब तक सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली 'अवतार 2' (Avatar 2) के 391.40 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया है.

---विज्ञापन---

क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की स्थिति

दूसरी ओर, क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) का सफर भी थिएटर्स में जारी है. अपनी रिलीज के 26वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 1.53 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि 25वें दिन इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे.

दोनों हॉलीवुड फिल्मों का जलवा

'द ओडिसी' का भारत में अब तक का कुल कलेक्शन 172.28 करोड़ रुपये हो चुका है. इस फिल्म में मैट डेमन, एनी हैथवे और टॉम हॉलैंड (Tom Holland) जैसे दिग्गज कलाकारों ने एक्टिंग की है. कुल मिलाकर इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---