Allu Arjun Grandmother Death: साउथ सिनेमा के मेगास्टार अल्लू अर्जुन के परिवार पर दुखों का साया छा गया है। उनकी दादी अल्लू कनकरत्नम का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहीं कनकरत्नम ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। जैसे ही अर्जुन को यह दुखद खबर मिली, उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी और हैदराबाद लौट आए। एयरपोर्ट पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गम से टूटे और बेहद भावुक दिखाई दे रहे हैं। इस क्षति से पूरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन से एक दिन पहले क्यों कंट्रोवर्सी में फंसे Guru Randhawa? एक गाना बना मुसीबत की जड़

---विज्ञापन---

शोकसभा और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी

पुष्पा स्टार की दादी उम्र संबंधी समस्याओं के चलते बीमार थीं। उनके निधन से अल्लू अर्जुन के परिवार के साथ-साथ एक्टर के फैंस भी काफी दुखी हैं। वहीं अल्लू कनकरत्नम का अंतिम संस्कार आज ही हैदराबाद के कोकापेट में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक्टर राम चरण भी अपनी ‘पद्दी’ मूवी की शूटिंग छोड़ हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

दादी से उन्हें बेहद लगाव था

‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ के मामले में जब अल्लू अर्जुन को जेल जाना पड़ा था, तब बाहर आने के तुरंत बाद उनका अपनी दादी संग एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में दादी अपने पोते की नजर उतारती हुई दिखाई दी थीं। इस पल ने साफ दिखा दिया था कि अल्लू अर्जुन और उनकी दादी के बीच गहरा रिश्ता था। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बेहद प्यार दिया था।

---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन का एयरपोर्ट वीडियो वायरल

मुंबई में फिल्म की शूटिंग कर रहे अल्लू अर्जुन को जैसे ही दादी के निधन की सूचना मिली, वे तुरंत हैदराबाद रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनका एक वीडियो मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता बेहद गमगीन नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Param Sundari X Review: नॉर्थ-साउथ की लवस्टोरी दर्शकों का उम्मीदों पर पास हुई या फेल, देखें रिएक्शन

---विज्ञापन---