Sonu Nigam Perform at Rashtrapati Bhavan: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने पोस्ट शेयर कर भयानक कमर दर्द की जानकारी दी थी। वहीं दर्द के बावजूद भी अब सिंगर ने राष्ट्रपति भवन में जाकर शानदार परफॉर्मेंस दी है। सिंगर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं। सोनू निगम और राष्ट्रपति की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राष्ट्रपति के एक्स अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की गई हैं। फैंस को ये काफी पसंद भी आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस से पहले बनीं डॉक्टर, ऐश्वर्या-माधुरी के गानों से सीखा डांस, करोड़ों का ऑफर ठुकरा कहलाईं स्टार
शेयर की फोटोज
सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में नए बने ओपन एयर थिएटर में परफॉर्मेंस दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में इस बात की जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया, 'फेमस सिंगर और म्यूजिशियन सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बाद में उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस भी दी।' सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।
दर्द से जूझ रहे थे सिंगर
इससे पहले सोनू ने अपने सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वो भयानक कमर के दर्द से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दर्द इतना था कि उनका हिलना-ढुलना तक मुश्किल हो गया था। इसके बाद भी सिंगर ने राष्ट्रपति भवन में परफॉर्म किया।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.