Sonu Nigam Health Update: बॉलीवुड गानों और अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाने वाले बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम दर्द से कराहते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी हालत लाइव परफॉर्मेंस को दौरान बिगड़ती दिख रही है। शो के बाद वह बैक स्टेज में काफी कठनाइयों का समाना करते हुए नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम वीडियो में शेयर की आपबीती
सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपनी हालिया आपबीती शेयर कर रहे हैं। वीडियो में सोनू बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर दर्द की झलक साफ झलक रहा है। वीडियो में उन्होंने बताया कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके शरीर में ऐंठन इतनी तेज हो गई कि उन्हें गाते-गाते दर्द से चीखना पड़ा। सोनू ने कहा, "मेरे जीवन का सबसे कठिन दिन था, लेकिन सेटिस्फेक्शन भी हुई क्योंकि मैंने इसे संभाल लिया।"
सोनू निगम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में चिंता जाहिर करते हुए जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उनके फैंस ने कहा कि ऐसे दर्द के बावजूद सोनू द्वारा परफॉर्मेंस देना उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट को दिखाता है। लेकिन अब उनकी सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
यह भी पढे़ं: ट्रांसपेरेंट ड्रेस के चलते Grammy Awards 2025 से बाहर हुए ये स्टार्स, लिमिट क्रॉस करने का किया गया दावा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.