Sunday, 8 September, 2024

---विज्ञापन---

अरबपति हैं सोनम कपूर के पति, संपत्ति के मामले में हैं सुपरस्टार्स से भी ज्यादा अमीर

Sonam Kapoor Anand Ahuja Net worth: कई सुपरस्टार्स से भी ज्यादा अमीर है, बॉलीवुड की फैशनिस्टा एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा। चलिए बताते है कि आपको अनिल कपूर की बेटी और दामाद की टोटल नेटवर्थ कितनी है।

Sonam Kapoor husband
सोनम कपूर के पति

Sonam Kapoor Anand Ahuja Net worth: लेजेंडरी एक्टर अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया  से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर नजर आए थे। मगर स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी लोगों को खास पसंद नहीं आई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सोनम कपूर भले ही अपनी एक्टिंग से लोगों को उतना इंप्रेस नहीं कर पाई हैं, मगर वो अपने फैशन सेंस के चलते हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से ही सोनम कपूर को इंडस्ट्री की  फैशनिस्टा का टैग भी मिल चुका है।

सोनम कपूर की नेट वर्थ

सोनम कपूर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जितना ज्यादा लोग जानते हैं, उतना ही कम उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में उन्हें पता है। सोनम अपनी निजी जिंदगी को बहुत ही प्राइवेट रखती हैं इसलिए शायद उनके पति आनंद आहूजा के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि सोनम की नेट वर्थ 115 करोड़ रुपये है। जी हां, एक्ट्रेस सोनम कपूर साल के 12 करोड़ रुपये कमाती हैं और उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि बहुत सारे ब्रैंड एंडोर्समेंट्स से भी होती है।

कितने अमीर हैं आनंद आहूजा

बता दें कि साल 2018 में सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। आनंद आहूजा एक जाने माने करोड़पति बिजनेसमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद आहूजा की नेट वर्थ 4000 करोड़ के आसपास है, जिसमें दिल्ली का एक आलीशान घर भी शामिल है। सोनम के पति के दिल्ली वाले घर की कीमत लगभग 173 करोड़ का है। इस कपल के पास लंदन के काफी पॉर्श इलाके में एक घर भी है, जहां शादी के बाद सोनम और आनंद रहते हैं।

सुपरस्टार्स से बेहद अमीर हैं आनंद

खबरों की मानें तो सोनम के पति आनंद आहूजा के पास बॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं से भी ज्यादा पैसा है। वो सलमान खान और अक्षय कुमार से भी ज्यादा अमीर माने जाते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की नेट वर्थ लगभग 2414 करोड़ है जबकि सलमान खान की नेट वर्थ लगभग 2900 करोड़ है। सोनम कपूर अब पर्दे पर ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हैं और अपने घर-परिवार पर ध्यान दे रही हैं। सोनम और आनंद का एक बेटा भी है, जिसका नाम वायु है।

यह भी पढ़ें:किस्मत ने बनाया एक्ट्रेस, आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस…

First published on: Jun 12, 2024 06:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.