---विज्ञापन---

अफवाहों पर लगा विराम! दुल्हन सा सजा ‘रामायण’, बेटी की शादी से खुश हैं सिन्हा फैमिली

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लाइमलाइट में बनी हुई है, वहीं फैमिली के सारे मनमुटाव भी खत्म हो गए हैं, जिसका सबूत है रामायण का दुल्हन सा सजना। आप भी एक झलक देख लीजिए...

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी की खबरें इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अब ये शादी (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding) करने वाले हैं। दोनों 23 जून को हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। हालांकि पहले खबरें ये आ रही थी की दबंग गर्ल के पेरेंट्स इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। लेकिन अब उन सब अफवाहों पर विराम लग गया है, क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का बंगला ‘रामयण’ (Ramayana) दुल्हन की तरह सज चुका है। ऐसे में ये तो साफ हो गया है कि पिता और बेटी के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर इकबाल के घर पर भी साथ में देखा गया है।

दुल्हन की तरह सजा रामायण

शत्रुघ्न सिन्हा की लाड़ली बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को बस एक दिन बचा है। 23 जून को दोनों हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। जब से सोनाक्षी की शादी की खबरें गॉसिप के गलियारों में आई हैं तभी से ही ये भी चर्चा जोरों पर थी कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं, ऐसे में सभी के जेहन में सवाल था कि क्या बेटी की विदाई रामायण से होगी या नहीं?

लेकिन अब सभी अफवाहों पर विराम लग चुका है क्योंकि सोनाक्षी का मायका दुल्हन की तरह जो सज चुका है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सोनाक्षी के हाथों में लगी जहीर के नाम की मेहंदी

जहीर और सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। अब हो भी क्यों ना भला दोनों के दिलों पर तो एक दूसरे का नाम लिख ही चुका है अब हाथों पर भी जो लिख गया है।

जी हां, सोनाक्षी की मेहंदी सेरेमनी हो गई है। जहीर और सोनाक्षी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही हैं।

बेटी की शादी से खुश हैं सिन्हा फैमिली

सिन्हा फैमिली को लेकर खबरें आ रही थीं की वो अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की मुस्लिम धर्म के लड़के जहीर इकबाल संग करने से नाखुश हैं। कहा ये भी जा रहा था कि फैमिली इस शादी में शामिल नहीं होगी। लेकिन अब शत्रुघ्न सिन्हा ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा है कि उन्होंने इस शादी के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

हां पहले तनाव था लेकिन अब सब ठीक है, ऐसा नहीं है कि सिर्फ हमारे ही घर में ऐसा कुछ हो रहा है मगर पता नहीं क्यों हमारे निजी मामले में इतना इंटरफेयर किया जा रहा है। अब इस बात से तो साफ हो गया है कि इस शादी में पूरी सिन्हा फैमिली शामिल होगी, बाकी तो तब ही पता चलेगा जब शादी होगी।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal का जल्द होगा तलाक!

First published on: Jun 22, 2024 11:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.