Saturday, 28 September, 2024

---विज्ञापन---

न तो मां-बाप को, न ही परिवार को… शादी का पहला कार्ड किसे भेज दिया सोनाक्षी सिन्हा ने

Sonakshi Sinha First Wedding Card Invitation: सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ शादी का काउंट डाउन शुरू हो गया है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करती नजर आईं, वहीं अब इनकी शादी के इंविटेशन कार्ड को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। चलिए जानते हैं, सोनाक्षी ने अपनी शादी का पहला कार्ड किसे भेजा है।

Sonakshi Sinha First Wedding Card Invitation
Sonakshi Sinha First Wedding Card Invitation

Sonakshi Sinha First Wedding Card Invitation: सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ शादी की डेट करीब आ रही है। इनकी शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, ऐसे में ये दोनों खूब चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हाल ही में उन्होंने अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की, ये बैचलर पार्टी 17 जून को हुई थी जिसमें हुमा कुरैशी भी नजर आ रही हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग इन्विटेशन कार्ड को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। चलिए जानते हैं, सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी का सबसे पहले कार्ड किसे भेजा।


पिता को नहीं भेजा वेडिंग इन्विटेशन कार्ड

आमतौर पर शादी का कार्ड सबसे पहले मंदिर में भेजा जाता है, उसके बाद पेरेंट्स को दिया जाता है, खासतौर पर लड़के के पेरेंट्स को दिया जाता है, लेकिन सोनाक्षी के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सोनाक्षी सिन्हा के बारे में ये खबरें आ रही है कि उन्होंने अपने पिता तक को सबसे पहले शादी का कार्ड नहीं भेजा, बल्कि उन्होंने अपने और जहीर इकबाल के सबसे गरीबी शख्स को यह कार्ड भेजा है।

कौन है ये शख्स

ये शख्स कोई ओर नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हैं। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को पहला स्पेशल इंविटेशन मिला है। ये खबरें सामने आ रही हैं कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी का सबसे पहले कार्ड सलमान खान को भेजा गया है, जिन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को ना सिर्फ बॉलीवुड में डेब्यू कराया था बल्कि वे जहीर इकबाल के भी करीबी भी हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि सोनाक्षी की शादी में सलमान खान स्पेशल गेस्ट होंगे। देखना होगा कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में कौन-कौन शिरकत करेगा। बताते चलें, सोनाक्षी सिन्हा की शादी शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित रेस्तरां में हो सकती है।

ये भी पढ़ें: OTT पर Free में हिंदी में देखें ये 5 कोरियन ड्रामा फिल्में! 

First published on: Jun 18, 2024 04:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.