Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी हुए अभी हफ्ता भी नहीं हुआ है कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी हैं। जी हां, जिस तरह आप हैरान हुए हैं उसी तरह हमें भी शॉक लगा था। दरअसल एक्ट्रेस को हाल ही में अस्पताल के बाहर पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) और पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही ये खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट (Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours) हो गई थीं, ऐसे में अब यूजर भी बधाई देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। लेकिन हकीकत कुछ और ही है…
क्या प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा
23 जून को सोनाक्षी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर ली है। एक मुस्लिम लड़के से शादी करने की वजह से वो काफी ट्रोल भी हुई थीं, लेकिन दुनिया की परवाह किए बिना एक्ट्रेस ने ससुराल में एंट्री की। अब खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि हाल ही में उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है। एक्ट्रेस को अपने पति के साथ सफेद रंग की मर्सिडीज में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया था। ऐसे में एक पोर्टल ने दावा किया कि कपल गाड़ी में ही थे लेकिन पपराज़ी के सामने पोज देने से बच रहे थे।
क्या है सच
सोनाक्षी सिन्हा बेशक अपने पति जहीर इकबाल संग हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुई हैं लेकिन वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। दरअसल उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत कुछ ठीक नहीं है जिस वजह से एक्ट्रेस जहीर संग उनसे मिलने और उनका हाल जानने के लिए अस्पताल गईं। ऐसे में ये तो साफ है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।
यूजर ने दी बधाई
अब जैसे ही सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई हैं तो लोगों ने भी सोशल मीडिया पर बातें बनानी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने लिखा- प्रेगनेंसी कंफर्म। दूसरे ने लिखा- मुबारक हो शत्रुघ्न जी आप दादा बनने वाले हैं। तीसरे ने लिखा- वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। चौथे ने लिखा- देख रहा है बिनोद मामू भी बना दिया जल्दी में था का। एक अन्य ने लिखा- शायद जल्द ही प्रेग्नेंसी अनाउंस हो जाएगी, ऐसा पहले भी कई सेलेब्स से साथ हुआ है। किसी ने लिखा- लगता है खुशखबरी है। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट आए हैं।
शादी को लेकर भी मचा था बवाल
सोनाक्षी की शादी को लेकर पहले भी बवाल मच चुका है। जी हां, जैसे ही लोगों को पता लगा कि सोनाक्षी मुस्लिम संग शादी करने वाली हैं तो उन्होंने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इसके बाद शादी हुई तो बिहार में तो ऐसा हंगामा हुआ कि वहां की एक संस्था ने ये तक कह दिया कि अब सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा।
अभी ये सब बातें खत्म भी नहीं हुई हैं कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें आ गई हैं। हालांकि अभी तक कपल की ओर से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है। हो सकता है कि वो किसी और वजह से अस्पताल गए हों। अब सच क्या है वो तो बाद में ही पता चलेगा।
क्या
यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जूनियर आर्टिस्ट बनकर किया काम