संजय कपूर के अचानक निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर 31,000 करोड़ रुपये की सोना कॉमस्टार कंपनी की कमान अब किसके हाथों में जाएगी। देश की टॉप ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शुमार यह कंपनी गुरुग्राम बेस्ड है और इसे संजय कपूर के पिता डॉ. सुरेंद्र कपूर ने स्थापित किया था। संजय लंबे समय से इसके चेयरमैन पद पर थे। अब उनके जाने के बाद उनकी बड़ी बेटी समायरा कपूर पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की 20 साल की बेटी समायरा ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से स्कूलिंग की है और फिलहाल अमेरिका से अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर रही हैं। भले ही समायरा लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन वह काफी फोकस्ड और प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं में यह दावा किया जा रहा है कि समायरा अपने पिता की बिजनेस विरासत को संभालने के लिए सबसे उपयुक्त उत्तराधिकारी हो सकती हैं। अब देखना होगा कि सोना कॉमस्टार बोर्ड अगला चेयरमैन किसे नियुक्त करता है, लेकिन इतना तय है कि समायरा कपूर का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस Ayesha Khan कौन हैं? जिनका 7 दिन बाद घर में मिला शव
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.