TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

Son Of Sardaar 2 पर बड़ा अपडेट, Mrunal नहीं Ajay Devgan की वाइफ बनेगी ये एक्ट्रेस?

Son Of Sardaar 2 Update: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। मूवी में मृणाल ठाकुर के साथ एक और मशहूर एक्ट्रेस मूवी में नजर आएंगी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं?

Photo Credit- Instagram
Son Of Sardaar 2 Update: अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'सन ऑफ सरदार 2' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने मूवी का नया पोस्टर जारी किया है। इसमें अजय देवगन रेड कलर की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं मूवी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। मूवी में मृणाल ठाकुर अकेले नहीं बल्कि उनके साथ एक और एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं? यह भी पढ़ें: कौन हैं The Traitors के 5 मास्टरमाइंड? जो सोच-समझकर चल रहे हर चाल

मूवी में एक और एक्ट्रेस का जुड़ा नाम

अजय देवगन की ये मूवी साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। वहीं ये मूवी इसलिए भी खास है क्योंकि ये दिवंगत एक्टर मुकुल देव की आखिरी फिल्म है। वो पहले पार्ट में भी नजर आए थे। इस बार मूवी में सोनाक्षी सिन्हा की जगह लीड रोल में मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। हालांकि खबरें हैं कि उनके साथ एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है।

अजय देवगन संग निभाएंगी अहम रोल

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन की पत्नी का रोल मृणाल नहीं बल्कि पंजाब की स्टार एक्ट्रेस नीरू बाजवा निभाएंगी। वहीं फिल्म में उनका अहम रोल होगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात की ऑफिशियली पुष्टि नहीं की है।

पंजाब इंडस्ट्री का जाना-माना नाम

बता दें नीरू बाजवा पंजाब की सुपरस्टार हैं। वो कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर मूवीज दे चुकी हैं। वो 'जट्ट एंड जूलियट फ्रैंचाइजी' और 'सरदार जी फ्रैंचाइजी' की स्टार हैं। वहीं अब वो अजय देवगन के साथ बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

कब रिलीज होगी मूवी?

मूवी में अजय, मृणाल और नीरू बाजवा के अलावा रवि किशन, विंदू दारा सिंह और शरत सक्सेना भी शामिल हैं। पहले पार्ट की तरह ही मूवी में आखिरी बार विंदू दारा सिंह और मुकुल देव की जोड़ी देखने को मिलेगी। ये मूवी 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par ने पहले दिन कितनी की कमाई? क्या Kuberaa का दे पाई टक्कर?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.