Sly Stone Passed Away: अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर संगीतकार स्ली स्टोन का निधन हो गया है। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद 82 की उम्र में स्ली स्टोन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की जानकारी उनके परिवार ने खुद दी है। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर परिवार ने फैंस के साथ भावुक कर देने वाली जानकारी शेयर की। आइए आपको भी बताते हैं आखिर उनके परिवार ने क्या कुछ कहा? साथ ही ये संगीतकार के इंडस्ट्री के सफर के बारे में भी जानते हैं।
यह भी पढ़ें: CID को डॉ. सालुंखे ने कहा अलविदा, खत्म हुआ एक्टर नरेंद्र गुप्ता का सफर
परिवार ने जारी किया ऑफिशियल बयान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार स्ली स्टोन के परिवार ने यूएसए टुके को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि स्ली स्टोन लंबे समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। इन सबसे लड़ते-लड़ते अब वो हमारे बीच नहीं रहे हैं। वहीं अपने अंतिम समय में वो अपने तीन बच्चे और करीबी दोस्तों के साथ थे।
इन म्यूजिक एल्बम से मिली पहचान
स्ली को 'एवरीडे पीपल' और 'डांस टू द म्यूजिक' फेमस एल्बम के लिए जाना जाता था। अपने जाने के बाद वो अपने परिवार के लिए फंक, पॉप और रॉक संगीत की बड़ी विरासत छोड़कर गए हैं। स्ली के परिवार ने ये भी कहा कि हम उनके जाने से भले ही दुखी हैं लेकिन इस बात का सांत्वना भी है कि उनके जाने के बाद उनका म्यूजिक पीढ़ी दर पीढ़ी सुना जाएगा।
स्ली स्टोन का म्यूजिक इंडस्ट्री का सफर
बता दें स्ली का बचपन कैलिफोर्निया में बीता है। अपने म्यूजिक बैंड बनाने से पहले वो रेडियो डिस्क जॉकी के रूप में काम करते थे। इसके बाद साल 1966 में उन्होंने 'स्ली एंड द स्टोनर्स' नाम का एक बैंड बनाया। उनके बैंड को 1968 में सफलता मिली। जब उनका 'डांस टू द म्यूजिक' गाना इंडस्ट्री के टॉप 10 गानों में शूमार हुआ। इसके बाद 1971 में स्ली ने "देअर्स ए रायट गोइन ऑन" रिलीज किया जो नंबर 1 गाना बन गया था। वहीं स्ली स्टोन को साल 2006 में ग्रैमी अवार्ड्स में ऑल-स्टार श्रद्धांजलि भी दी गई थी।
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से मशहूर फिल्ममेकर का निधन, श्रीदेवी-जैकी श्रॉफ संग Partho Ghosh ने किया था काम
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.