Sky Force Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स शुक्रवार यानी 24 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फैंस इसकी कहानी की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्रिटिक्स की तरफ से मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिले हैं। रिलीज से पहले ही इसकी कमाई पर अनुमान लगाए जा रहे थे। ओपनिंग डे के बाद, वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच आइए जानते हैं कितनी हुई पहले दिन की कमाई?
स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म स्काई फोर्स ने अपने पहले दिन 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे यानि कि 24 जनवरी को 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म स्काई फोर्स से अक्षय के साथ डेब्यू कर रहे वीर पहारिया ने फिल्म में दमदार प्रदर्शन किया है। एयरफोर्स ऑफिसर के रूप में वे भरोसेमंद और वर्दी में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अक्षय के साथ उनकी दोस्ती (ब्रोमेंस) फिल्म का मेन हिस्सा है। हालांकि ब्रोमेंस के सामने सारा के साथ उनकी केमिस्ट्री थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। वीर ने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। साल 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध की प्रेरक कहानी पर आधारित इस फिल्म को जियो स्टूडियोज, मैडॉक फिल्म्स और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढे़ं: Saif Ali Khan ने पुलिस को बताया हमले की रात का आंखों देखा सच!
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.