Sitaare Zameen Par X Review: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' आज यानी 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मेकर्स ने जब से इसका ट्रेलर जारी किया था, तभी से फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार था। आमिर खान तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद स्क्रीन पर कोच की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं फैंस 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्स पर ऑडियंस मूवी के रिव्यू शेयर कर रही है। तो चलिए आपको भी बताते हैं मूवी देखकर पब्लिक क्या बोल रही है? यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par और Kuberaa ओपनिंग डे पर किसका चमकेगा सितारा? जान लें प्रीडिक्शन

क्या बोली ऑडियंस?

फिल्म के रिलीज होते ही ऑडियंस के सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर अपने व्यूज लिखकर मूवी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को कोई 1,2,3,4 और 5 स्टार माप नहीं सकता। मूवी में स्पेशल बच्चों और आमिर खान ने दिल जीत लिया। स्पेशल बच्चों ने वाकई कमाल की मेहनत की है। ये भावनात्मक और शक्तिशाली मूवी है। इस मूवी को जरूर देखें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'असली चैंपियन... इसके देखकर आप रोएंगे, हंसेंगे और गर्व भी महसूस करेंगे। आमिर खान ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट क्यों कहा जाता है? ये वाकई काफी मजेदार मूवी है। इसे आप बिल्कुल भी देखना मिस ना करें।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'अभी 'सितारे जमीन पर' मूवी देखी है। ये चैंपियंस की रीमेक है। इसकी स्टोरी दिल को छू चुकी है। आमिर खान ने पूरी ईमानदारी से काम किया है। वहीं डेब्यू एक्टर्स ने पूरी फिल्म को लूट लिया। ये मूवी भावनात्मक और आपके समय के देखने के लायक है।' चौथे यूजर ने लिखा, 'सितारे जमीन पर वाकई आपके दिल को छूता है। ये मूवी आपके सोचने के तरीके पर सवाल उठाती है। ये आपको जोर से हंसाती है और आपकी आंखों में आंसू ला देती है। वहीं ये मूवी आपको उम्मीद भी देती है। आमिर खान जैसे सुपरस्टार ने जोखिम भरी मूवी में काम करके वाकई दिल जीत लिया।'

मूवी में 10 स्पेशल बच्चों की कहानी

आमिर खान की ये मूवी साल 2007 में आई 'तारे जमीन पर' का रिमेक है। जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था। वहीं अब ये स्पेशल बच्चों पर आधारित मूवी है। इसमें आमिर खान स्पेशल बच्चों की बास्केटबॉल टीम के कोच बने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी से 10 स्पेशल बच्चों ने डेब्यू किया है। वहीं मूवी में आमिर खान के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। यह भी पढ़ें: The Traitors में Raftaar और Urfi Javed के बीच क्यों छिड़ी जंग? खुलेआम दे डाली चुनौती