Sitaare Zameen Par Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों मे बने हुए हैं। आमिर खान इस फिल्म से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं और ऐसे में फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर रिलीज को पहले मेकर्स ने भारत-पाकिस्तान विवाद के चलते रोक दिया था। मगर अब आमिर खान के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, एक्टर ने फिल्म के ट्रेलर को बड़ा अपडेट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: OTT पर इन 5 शोज का चला जादू, नंबर 4 पर Prime Video की नई सीरीज
जल्द आएगा 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर
आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके ऊपर लिखा है कि ट्रेलर आउट टूनाइट। इसका मतलब साफ है कि आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर आज रात यानी 13 मई 2025 को मेकर्स आउट करने वाले हैं, जिसमें आमिर के अलावा 10 नए स्टार्स नजर आने वाले हैं। साल 2007 की फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल 'सितारे जमीन पर' को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं, क्योंकि पहली फिल्म ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था।
जानें कितने बजे आएगा ट्रेलर?
आमिर खान ने प्रोमो वीडियो के साथ कैप्शन में ट्रेलर को लेकर खास जानकारी भी दी है। बता दें कि आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर 13 मई, 2025 को सुबह 7:50 बजे से 8:10 बजे के बीच Zee Network Channels पर और 8:20 बजे Aamir Khan Production के सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज होगा।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.