Sitaare Zameen Par and Kuberaa Opening Day Prediction: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' और साउथ स्टार धनुष की 'कुबेर' आज यानी 20 जून को साथ में रिलीज हो रही है। दोनों मूवीज के मेकर्स को ओपनिंग डे की कमाई से काफी उम्मीद बनी हुई है। जिस दिन से इन मूवीज के ट्रेलर जारी किए गए थे तभी से इनका काफी बज बना हुआ है। वहीं इनके पहले दिन की प्रीडिक्शन भी सामने आ गई है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज पहले दिन कितनी कमाई कर सकती हैं?
यह भी पढ़ें: 20 जून को OTT से थियेटर तक होगा धमाका, 7 फिल्में और 2 सीरीज एक साथ देंगी दस्तक
'सितारे जमीन पर' की पहले दिन की प्रीडिक्शन
आमिर की 'सितारे जमीन पर' की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने एडवांस बुकिंग में 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं। इस लिहाज से ये कलेक्शन 3.31 करोड़ रहा। वहीं ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 6.88 करोड़ पहुंच गया है। आंकड़ों के हिसाब से प्रिडिक्ट किया जाए तो पहले दिन मूवी 6-8 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि इन नंबरों में फेरबदल भी हो सकती है क्योंकि ये सिर्फ पूर्वानुमान हैं।
'कुबेर' ओपनिंग डे पर कितने छापेगी नोट?
वहीं दूसरी ओर साउथ की 'कुबेर' की बात करें तो कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार ये मूवी ओपनिंग डे पर 10 करोड़ की कमाई कर सकती है। मूवी में धनुष, रश्मिका मंदाना और नार्गाजुन के चलते ये मूवी 'सितारे जमीन पर' से ज्यादा कमाई कर सकती है। वहीं मूवी के ट्रेलर को भी ऑडियंस का काफी प्यार मिला था। धनुष और रश्मिका की जोड़ी को देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
दोनों मूवीज का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार
पहले दिन की प्रीडिक्शन के मुकाबले धनुष की मूवी आमिर खान से ज्यादा कमाई कर सकती है। हालांकि ये तो सिर्फ पूर्वानुमान है असली आंकड़ा तो मूवी के रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। बता दें दोनों ही मूवीज का ऑडियंस के बीच काफी बज बना हुआ है। आमिर की मूवी साल 2007 में आई उनकी 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं। वहीं 10 एक्टर्स भी इस मूवी से डेब्यू कर रहे हैं, जो स्पेशल चाइल्ड हैं।
यह भी पढ़ें: 14 दिनों में भी Housefull 5 नहीं निकाल पाई बजट, जानें मूवी ने अब तक कितने छापे नोट?
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.