Jubin Nautiyal Wedding: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने अब अपनी जिंदगी का एक अध्याय शुरू किया है. द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन नौटियाल ने हाल ही में अपने बचपन के दोस्त से शादी रचा ली. ये शादी जुबिन ने उत्तराखंड की शांत पहाड़ियों के बीच, प्राइवेट तरीके से की है.

जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी

सूत्रों के मुताबिक जुबिन की शादी की रस्म बहुत पारंपरिक थी. एक तरह जहां बॉलीवुड स्टार्स अपनी शादियों को डेस्टिनेशन वेडिंग और मीडिया इवेंट्स में बदल देते हैं, वहीं जुबिन ने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी रचाई है. बॉलीवुड के चहेते सिंगर शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया है. फैंस लगातार उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर

हालांकि जुबिन ने अभी तक ऑफिशियली अपनी पत्नी का नाम नहीं बताया है, लेकिन ये साफ है कि उनकी पत्नी उनकी बचपन की दोस्त हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में सिर्फ खास मेहमान ही मौजूद थे. द टाइम्स ऑफ इंडिया को एक करीबी सोर्स ने बताया, 'जुबिन हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत प्राइवेट रहे हैं. वह एक बड़े पब्लिक सेलिब्रेशन के बजाय एक सिंपल और ट्रेडिशनल सेरेमनी चाहते थे. शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ बहुत करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए. वो अपना बड़ा दिन अपने प्रियजनों के साथ शांति से सेलिब्रेट करना चाहते थे और इस सिंपल सेरेमनी से बहुत खुश हैं.'

---विज्ञापन---

रिवील नहीं किया पत्नी का नाम और चेहरा

जैसे ही सोशल मीडिया पर जुबिन की शादी की खबर वायरल हुई, फैंस उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं लोग ये जानने को भी उत्सुक हैं कि उनकी पत्नी का नाम क्या है और वो कौन हैं. ऐसे अब फैंस को इस बात का इंतजार है कि कब वह अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें करेंगे.