Simran Singh’s death: जानी मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और RJ सिमरन सिंह की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। कम उम्र में सिमरन सिंह सोशल मीडिया की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी थीं और उन्हें जम्मू री धड़कन का खिताब तक लोगों ने दिया था। मगर महज 25 साल की उम्र में सिमरन ने अपनी जान ले ली। अब सिमरन के सुसाइड के बाद अब उनके माता-पिता ने चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Munawar Faruqui ने रजत-करण को किया रोस्ट, अविनाश के निकले आंसू!
क्यों परेशान थीं सिमरन सिंह (Simran Singh’s death)
सिमरन सिंह की मौत के बाद अब उनके पिता ने बड़ा खुलासा किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सिमरन सिंह के पिता ने बताया कि उनकी बेटी वर्क प्रेशर से जूझ रही थी। वो अक्सर ही अपनी मां और मेरे साथ उस प्रेशर के बारे में बात भी करती थी, जिससे वो परेशान थी। वो पिछले काफी टाइम से एक्टिंग पर फोकस कर रही थीं।
सिमरन का आखिरी वीडियो कॉल
सिमरन सिंह की मां ने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर की रात उन्हें आखिरी बार वीडियो कॉल किया था। सिमरन सिंह की मां सोनी सिंह ने कहा कि उन लोगों ने एक घंटे करीब बात की थी। वो वीडियो कॉल पर काफी उदास दिख रही थी। उनके और यूट्यूबर के अफेयर की फर्जी खबरों से भी सिमरन काफी दुखी थीं। उनके पिता का कहना है कि सिमरन के अफेयर की खबरें सभी फर्जी हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.