Salman Khan Sikandar Teaser Out: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मूवी 'सिकंदर' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में सलमान खतरनाक एक्शन करते नजर आए हैं। 'सिकंदर' के रूप में भाईजान को देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। फैंस की उम्मीद के मुताबिक मूवी का टीजर एकदम धमाकेदार है। ये मूवी सिनेमाघरों में अगले साल 2025 में ईद पर रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor संग डेब्यू, फिल्म ‘हाउसफुल’, फिर अचानक बॉलीवुड से गायब हुई एक्ट्रेस
सोशल मीडिया पर छाए भाईजान
बीते दिन सलमान खान के बर्थडे पर मूवी का पोस्टर रिलीज किया गया था। इसे खुद भाईजान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा भी होने लगी थी। वहीं इसमें एक्टर कानों में बाली और हाथ में भाला लेते नजर आए। फैंस को सलमान का ये फर्स्ट लुक काफी पसंद आया।
https://www.youtube.com/watch?reload=9&v=l2AMaPCsJIQ&embeds_referring_euri=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2F&source_ve_path=MjM4NTE
मूवी में सलमान के साथ 'श्रीवल्ली'
सलमान की इस एक्शन मूवी 'सिकंदर' को ए आर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसमें भाईजान के अपोजिट 'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। हालांकि टीजर में उन्हें नहीं दिखाया गया है। 1 मिनट 41 सेकंड के टीजर में अभी सिर्फ सलमान खान ही एक्शन करते नजर आए हैं।
टीजर को किया था पोस्टपोन
मूवी के टीजर को पहले सलमान खान के बर्थडे 27 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के शोक में इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इसलिए ये भाईजान के बर्थडे के एक दिन बाद आज यानी 28 दिसंबर को रिलीज किया गया।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.