TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sidhu Moosewala की मां 58 की उम्र में किस तकनीक से हुईं थीं प्रेग्नेंट, जानें उसके बारे में

Sidhu Moosewala: कई महिलाओं को कंसिव करने में दिक्कत आती है। इसके लिए IVF तकनीकी की मदद ले सकती हैं, जिसे इन विट्रो फर्टीलाइजेशन कहा जाता है.

Sidhu Moosewala
Sidhu Moosewala: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाल के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी हैं। उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद उनके पिता ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इस खबर के सामने आने के बाद मूसेवाला के फैंस का ठिकाना नहीं है।

आईवीएफ (IVF) तकनीक से बनी मां

गुड न्यूज को शेयर करते हुए उन्होंने न्यू बॉर्न बेबी (Sidhu Moosewala) की तस्वीर भी फैंस को दिखाई है। सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया है। वो आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए प्रेग्नेंट हुईं हैं। इस बात की जानकारी मूसेवाल के चाचा चमकौर सिंह ने की थी।

क्या है आईवीएफ तकनीकी

ऐसा अक्सर देखा गया है कि कई महिलाओं को कंसिव करने में दिक्कत आती है। इसके लिए वो IVF तकनीकी की मदद ले सकते हैं। इस तकनीकी को इन विट्रो फर्टीलाइजेशन (In vitro fertilization) के नाम से जाना जाता है। यह भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala के 5 बड़े विवाद, सलमान को धमकी देने वाले ने की हत्या इस प्रोसेस में महिला के एग्स को पुरुष के स्पर्म के साथ मिलाया जाता है, जब एक बार ये दोनों मिल जाते हैं तो भ्रूण (Fetus) बनता है, इसके बाद उसे फिर से महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। बता दें कि IVF को टेस्ट ट्यूब बेबी भी कहा जाता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.