Monday, 14 October, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss के घर में मैचमेकर बनीं श्रुतिका, इस कंटेस्टेंट के लिए ढूंढेंगी लाइफ पार्टनर

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में श्रुतिका मैचमेकर बनी हैं। लेटेस्ट प्रोमो में श्रुतिका शो के एक कंटेस्टेंट के लिए लड़की ढूंढती दिख रही हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है वो कंटेस्टेंट...

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच कहीं झगड़े तो कहीं मोज-मस्ती दिख रही है। श्रुतिका अर्जुन की नौटंकी और उनके फनी अंदाज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अभी शो को शुरू हुए 1 हफ्ता ही हुआ है, श्रुतिका ऑडियंस और घरवालों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें श्रुतिका मैचमेकर बनी हैं और घर के सबसे एलिजिबल बैचलर करणवीर मेहरा के लिए लड़की ढूंढने में लगी हैं। आइए आपको बताते है आखिर वह करण के लिए कैसी लड़की ढूंढ रही हैं।

करण की मैचमेकर श्रुतिका

इस बार के बिग बॉस में श्रुतिका अर्जुन सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट लग रही हैं। उनकी फनी बातों से घरवालों के साथ-साथ ऑडियंस भी हंसने पर मजबूर हो जाती हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया है। इसमें श्रुतिका करणवीर से बोल रही हैं, ‘मैं करण के लिए चाहत जैसी लड़की ढूंढ कर दूंगी।’ इस पर सामने बैठे चाहत और करण जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के डिनर टेबल पर भिड़े विवियन-अविनाश, ड्यूटी पर छिड़ा संग्राम!

चाहत से पूछा शादी का सवाल

वहीं इसके बाद श्रुतिका चाहत से पूछती हैं, ‘क्या तुम करणवीर से शादी करोगी?’ इस पर चाहत हंसते हुए श्रुतिका को ना बोलती हैं। इसके बाद श्रुतिका करण को बोलती हैं कि इसने भी रिजेक्ट कर दिया। वहीं करण भी चाहत से हंसी मजाक में पूछते हैं, ‘मेरे में क्या बुराई है।’ इस पर चाहत बोलती हैं, ‘तुम मेरे लिए कुछ ज्यादा ही अच्छे हो।’ प्रोमो में करणवीर, चाहत और श्रुतिका की ये कन्वर्सेशन काफी मजेदार लगी। ये एपिसोड आज यानी 14 अक्टूबर की रात कलर्स और जीओ सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।

शो का पहला वीकेंड का वार

शो का पहला वीकेंड का वार भी काफी मजेदार रहा। जहां बीते शनिवार सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाया और उनकी क्लास लगाई। वहीं रविवार की शाम सितारों के नाम रही। बिग बॉस के घर में ‘लॉफ्टर शेफ’ की कास्ट और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ मूवी की कास्ट ने घरवालों के साथ खूब मस्ती की।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का विनर बनेगा ये कंटेस्टेंट? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस ने दिया हिंट

First published on: Oct 14, 2024 06:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.