Pinky Dhaliwal House Firing: मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर के बाहर बदमाशों ने दनादन गोलियां चलाई हैं। वहीं पुलिस के अनुसार बदमाशों ने 6-7 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। ये घटना मोहाली के सेक्टर 71 स्थित पिंकी के घर के बाहर की है। हालांकि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है। आइए आपको भी बतो हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: TV की मशहूर एक्ट्रेस के साथ सुप्रीम कोर्ट में हुई थी छेड़छाड़, ‘छोटी सरदारनी’ ने इंटरव्यू में किया रिवील
जांच में जुटी पुलिस
मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस, सीआईए स्टाफ और डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उनका मानना है कि घटना के दौरान धालीवाल घर में मौजूद थे। गोलियां घर के गेट पर और बाहरी दीवारों पर लगी। दो बाइक सवार लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया और साथ ही फरार भी हो गए।
बदमाशों की तलाश में पुलिस
वहीं मटौर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी इलाकों की छानबीन भी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
पिंकी पर फीमेल सिंगर ने लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें पुष्पिंदर धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल उस समय सुर्खियों में आए जब उन पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने शोषण और अपमान करने का आरोप लगाया था। सुनंदा ने कहा था कि पिंकी के बिहेवियर से उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा है। वहीं सिंगर की शिकायत के बाद पिंकी को इस साल मार्च में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि बाद में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें रिहा कर दिया था।
यह भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच क्या Samantha और Raj Nidimoru रहेंगे साथ? एक्ट्रेस के मैनेजर ने किया साफ
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.