बॉलीवुड में कक्कड़ भाई-बहनों के रिश्ते में दरार आ गई है। सिंगर सोनू कक्कड़ (Sonu Kakkar) ने अपने भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) से रिश्ता तोड़ दिया है। सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चाएं हो रही हैं। अब हाल ही में बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने इस पर मजेदार कमेंट किया है। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं शिव ने कक्कड़ भाई-बहनों की अनबन पर क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: सलमान खान को फिर जान से मारने की मिली धमकी, बम से उड़ाने की कही बात
क्या बोले शिव?
बॉम्बे टाइम्स के एक फैशन इवेंट के दौरान जब पैप्स ने इस मुद्दे पर उनसे पूछा तो शिव ने कहा, 'मुझे ये सुनकर ही खूब हंसी आई। सिबलिंग डिवोर्स क्या होता है? मेरी मम्मी को लेकर जाओ तो दोनों को दो थप्पड़ मारकर कहेंगी कि दोनों अलग-अलग कोने में बैठो। नहीं बात करनी तो झगड़ा नहीं करने का। ये बहुत बड़ी बात है भाई-बहनों से डिवोर्स लेना।'
फैंस ने किया सपोर्ट
शिव ने आगे कहा, 'घर की चीज है तो उनके घर तक ही रहने दो। भाई-बहन हैं यार अगर सोनू कक्कड़ को उनसे प्रॉब्लम है तो वो खुद बात कर लेंगे। आर्टिस्ट लोग हैं वो यार खुद सॉर्ट आउट कर लेंगे। ये तो हम फालतू में उनके घर की चीजें डिस्कस कर रहे हैं। अगर सुलाह नहीं हुई तो मैं अपनी मम्मी और दादी को भेज दूंगा, दोनों को वो कान पकड़कर बताएंगी।' शिव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.