Raj Kundra On The Traitors: करण जौहर का नया रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुका है। इस शो के तीन एपिसोड भी आ चुके हैं, जिन्होंने फैंस को काफी इफेक्ट किया है, हालांकि कुछ लोगों को ये खास पसंद नहीं आया है। शो की शुरुआत की काफी धमाकेदार हुई है और पहले ही तीन एपिसोड में शो से 4 कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट भी कर दिया गया है। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को भी शो से बाहर कर दिया गया है, जो पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बने थे। राज कुंद्रा ने अपने एलिमिनेट होने पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उनकी पत्नी उनके बारे में सही बोलती है।
यह भी पढ़ें: Sana Makbul को है ये गंभीर बीमारी, लिवर ट्रांसप्लांट कराने से बच रहीं एक्ट्रेस, शुरू की थेरेपी
राज कुंद्रा हुए शो से आउट
जी हां, करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आउटो हो गए हैं और उन्होंने शो से एलिमिनेट होने पर अपना रिएक्शन दिया है। राज कुंद्रा ने कहा, 'मैं दिल और दोस्त जीतने के लिए द ट्रेटर्स में आया था। जैसे ही मैं बाहर निकलता हूं, मुझे लगता है कि मेरी पत्नी सही है। वो हमेशा कहती हैं कि मैं अपनी जान बचाने के लिए झूठ नहीं बोल सकता, और मैं ऐसा नहीं हूं।'
राज कुंद्रा ने बचे कंटेस्टेंट्स को दिया मैसेज
बिजनेसमैन राज कुंद्रा तो अब 'द ट्रेटर्स' से आउट हो गए हैं और मगर उन्होंने अब शो में बचे सभी कंटेस्टेंट्स को बधाई दी है। राज कुंद्रा ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रति सच्चा रहा। मैं द ट्रेटर्स के सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।' करण कुंद्रा के अलावा करण कुंद्रा, साहिल सलाथिया और लक्ष्मी मांचू का सफर भी शो से खत्म हो गया है।
करण कुंद्रा की वजह से ट्रोल हो रहा शो
करण जौहर के शो से राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया और लक्ष्मी मांचू के अलावा करण कुंद्रा भी आउट हो गए हैं और इसकी वजह से सोशल मीडिया पर 'द ट्रेटर्स' को लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। टीवी एक्टर करण कुंद्रा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इसी वजह से उनके शो से इतनी जल्दी आउट होने से फैंस नाराज हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मेरी लाइफ के 9 घंटे…’, Rana Naidu 2 के टीम के लिए अर्जुन रामपाल ने लिखा इमोशनल नोट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.