Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के गब्बर यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी दूसरी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 2026 में सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ धूमधाम से शादी रचाने वाले 40 वर्षीय शिखर ने अब अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर बड़ा इशारा दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे जिंदगी के आगे के प्लान्स पूछे गए तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब बच्चे-वच्चे करेंगे. शिखर की यह बात सुनकर पास बैठीं उनकी पत्नी सोफी शाइन भी शरमा गईं और अब फैंस जल्द ही गुडन्यूज की उम्मीद लगा रहे हैं.

जताई दूसरे बच्चे की ख्वाहिश

हाल ही में शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ कर्ली टेल्स के एक खास इंटरव्यू में नजर आए. बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्रिकेट से रिटायर होने और गोल्फ खेलने के बाद अब आगे जिंदगी में उनके क्या प्लान्स हैं तो शिखर ने बेहद बेबाकी और मस्ती भरे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अब वे बच्चे-वच्चे करेंगे.

शिखर की बात सुनकर शरमा गईं पत्नी सोफी शाइन

शिखर धवन ने जिस अचानक और मजाकिया लहजे में फैमिली प्लानिंग की बात कही उसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई मुस्कुरा उठा. खुद उनकी पत्नी सोफी शाइन भी पति के मुंह से यह बात सुनकर शरमा गईं. इस प्यारे से पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.

साल 2026 में रचाई थी धूमधाम से शादी

बता दें कि शिखर धवन और सोफी शाइन ने इसी साल यानी 2026 में बेहद धूमधाम से शादी रचाई थी. दोनों एक-दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और रील्स शेयर करते रहते हैं. अब शिखर के इस बयान के बाद फैंस को लग रहा है कि यह कपल जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुना सकता है.

पहली शादी से बेटे जोरावर से दूर हैं शिखर धवन

40 साल के शिखर धवन की यह दूसरी शादी है और पहली शादी से उनका एक बेटा जोरावर है. हालांकि अपनी एक्स वाइफ से तलाक के बाद शिखर अपने बेटे से पूरी तरह दूर हो गए हैं. इसी इंटरव्यू के दौरान शिखर ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि पिछले 4 साल से उनकी अपने बेटे जोरावर से कोई बात नहीं हुई है.

जिंदगी के खालीपन को भर सकता है आने वाला नन्हा मेहमान

शिखर धवन अपने बेटे जोरावर को कितना मिस करते हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है और वे कई मौकों पर अपने इस अकेलेपन का जिक्र कर चुके हैं. ऐसे में बच्चों को लेकर शिखर का यह बयान साफ दिखाता है कि वे अपनी जिंदगी में एक बच्चे की कमी महसूस कर रहे हैं और जल्द ही सोफी के साथ मिलकर इस खालीपन को भरना चाहते हैं.