Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला का कल रात निधन हो गया है और फिलहाल उनका मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली शेफाली की अचानक मौत से सभी को झटका लगा है। एक्ट्रेस की मां का बुरा हाल है, उनका अस्पताल से फूट-फूटकर रोते हुए वीडियो भी सामने आया है। शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी भी उनके निधन से गम में डूबे हुए हैं। शेफाली अब हमारे बीच नहीं रहीं और सोशल मीडिया पर उनकी उस अधूरी इच्छा की चर्चा तेज हो गई है, जिसका बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था।
शेफाली की अधूरी रह गई ये ख्वाहिश
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल थे और दोनों के खूब वीडियो वायरल होते रहते थे। शेफाली ने 5 महीने पहले अपनी एक इच्छा का खुलासा किया था, जो अब अधूरी रह गई है। दरअसल, शेफाली जरीवाला ने 5 महीने पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो मां बनना चाहती हैं। एक्ट्रेस की ख्वाहिश थी कि वो एक बच्चा गोद लेना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने अपने घरवालों को भी मना लिया था। शेफाली के पति पराग भी बेबी को गोद लेने के लिए रेडी थी, मगर अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने से पहले ही शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत के बाद पति पराग पर फूटा लोगों का गुस्सा, इस हरकत से हुए खफा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.