Shefali Jariwala Last Rites: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया, 27 जून को एक्ट्रेस ने दम तोड़ा था। शेफाली जरीवाला की मौत की खबर से इंडस्ट्री में हर तरह मातम पसरा हुआ है और उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में बिग बॉस 13 के कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। शेफाली की अंतिम विदाई देते हुए पराग का एक दिल चीर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो उनके माथे को चूमते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की अधूरी रह गई ये इच्छा
आखिरी बार चूमा पत्नी का माथा
पराग और शेफाली दोनों टीवी जगत के पॉपुलर कपल थे और पत्नी के निधन से एक्टर टूट गए हैं। पत्नी शेफाली जरीवाला को अंतिम विदाई देते हुए पराग का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो जमीन पर बैठे हुए हैं और अर्थी पर लेटी शेफाली के माथे पर रोते हुए किस कर रहे हैं। पराग के साइड में उनकी सास यानी एक्ट्रेस की मां अपनी बेटी को देखकर रो रही हैं।
पारस-शहनाज ने दी अंतिम विदाई
शेफाली जरीवाला को आखिरी विदाई देने के लिए पारस छाबड़ा और शहनाज गिल भी पहुंचे थे। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, आरती सिंह और माहिरा शर्मा तीनों पहले ही पराग के घर पहुंच गए थे, जहां आरती और माहिरा बिलख-बिलखकर रोने लगी थीं।
हिंदुस्तानी भाऊ ने निभाया भाई का फर्ज
शेफाली जरीवाला की मौत से सबसे ज्यादा उनके राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ को सदमा पहुंचा है। उन्होंने अपने भाई होने का फर्ज निभाया और शेफाली के पिता को इस मुश्किल घड़ी में एक बेटे की तरह सहारा दिया। हिंदुस्तानी भाऊ खबर सुनते ही अस्पताल पहुंच गए थे, जहां पैपराजी के सामने वो खुद को रोने से रोक नहीं पाए थे।
यह भी पढ़ें: रोते हुए Shefali Jariwala को पति पराग त्यागी ने दी आखिरी विदाई, बेसुध हुईं मां
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.