TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

Shefali Jariwala की मौत से बेसुध हुईं एक्ट्रेस की मां, पति का भी बुरा हाल; वीडियो वायरल

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। बेटी के निधन से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं एक्ट्रेस के पति पराग भी बदहवास हालत में नजर आए।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jun 28, 2025 14:16
Share :

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई शेफाली के जाने से सदमे में हैं। वहीं उनकी फैमिली का भी रो-रोकर बुला हाल हो गया है। अभी एक्ट्रेस की मां का वीडियो सामने आया है जिसमें वो गाड़ी में बेसुध बैठी हुईं अस्पताल जा रही हैं। बेटी की मौत से वो बुरी तरह टूट गई हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बेटी की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा है।

पति को लगा गहरा सदमा

वहीं एक्ट्रेस के पति और एक्टर पराग त्यागी को भी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। वो भी बदहवास हालत में नजर आए। बीवी की मौत का गम उनके चेहरे पर अलग ही दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर पराग की वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में तो पराग हाथ जोड़कर मीडिया को वीडियोज लेने से मना कर रहे हैं। वहीं शेफाली की फैमिली और इंडस्ट्री के दोस्त हॉस्पिटल में पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘बहुत जल्दी चली गईं’, Shefali Jariwala के निधन से टूटा दोस्तों का दिल, इंडस्ट्री को लगा झटका

First published on: Jun 28, 2025 02:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.