Sheetal Simmi Chaudhary: पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल कौर भाभी’ की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था। साथ ही दूसरी ओर हरियाणा की मॉडल और इंफ्लुएंसर शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या से हड़कंप मच गया है। शीतल की डेड बॉडी खरखौदा क्षेत्र के खांडा गांव के पास रिलायंस नहर में मिली। वहीं जहां से शीतल का शव बरामद हुआ है उसी के पास से एक कार भी बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है? यह भी पढ़ें: नहीं रहे Mannara Chopra के पिता, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

कौन थीं शीतल?

शीतल चौधरी को सोशल मीडिया पर सिम्मी चौधरी के नाम से जाना जाता था। वहीं वो हरियाणा की एक मशहूर मॉडल भी थीं। पिछले कुछ समय से वो पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन के साथ रह रही थीं। रविवार को उनकी बहन ने शीतल की गुमशुदगी की शिकायत पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र में दर्ज करवाई थी। अब सोनीपत के खरखौदा इलाके के पास नहर से एक शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान शीतल के रूप में हुई है। पुलिस ने ये जानकारी उनके परिवार को दे दी है। मूल रूप से शीतल पानीपत जिले के खलीला माजरा गांव की रहने वाली थीं।

इंस्टा पर थे 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे सोशल मीडिया पर ‘सिम्मी चौधरी’ नाम से एक्टिव थीं। वहीं इंस्टा पर वो मॉडलिंग, कॉमेडी कंटेंट और धार्मिक कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। सोनीपत एसीपी मुख्यालय अजीत सिंह के मुताबिक जब उन्हें नहर में महिला का शव मिला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में ये शव शीतल का पाया गया।

परिवार को किस पर शक?

शीतल के परिवार के मुताबिक सामने आया है कि शीतल किसी सुनील नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं। वहीं वो हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री से भी जुड़ी थीं। इससे पहले वो किसी होटल में काम करती थी, जहां सुनील से शीतल की दोस्ती हुई। हालांकि शीतल ने होटल की नौकरी छोड़कर मॉडलिंग में हाथ आजमाया लेकिन सुनील ने शीतल का पीछा नहीं छोड़ा। परिवार का दावा है कि सुनील ने ही शीतल को मौत के घाट उतारा है। वहीं जहां से शीतल का शव बरामद हुआ था उसी के पास पुलिस को एक कार भी बरामद हुई है। अभी जांच जारी है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रिपब्लिक भारत की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपी ने ये भी माना कि उसने चाकू से शीतल पर वार किया और गाड़ी को भी नहर में गिराने का ड्रामा किया। वहीं प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आज यानी मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra के परिवार में पसरा मातम, पिता के बाद इस करीबी का हुआ निधन