---विज्ञापन---

RSS के 100 वर्षों की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘Shatak’ trailer out: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित फिल्म 'शतक' का ट्रेलर कर दिया गया है. ट्रेलर में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी आवाज में कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं.

‘Shatak’ trailer out: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित फिल्म 'शतक' का ट्रेलर कर दिया गया है. अनिल डी अग्रवाल द्वारा परिकल्पित इस फिल्म का निर्देशन आशीष मल्ल ने किया है. फिल्म के ट्रेलर में भारत की राजनीती और संघ के उदय और 100 साल की यात्रा की साफ झलक दिखाई पड़ रही है. ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. 20 फरवरी, 2026 से आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

ये फिल्म आरएसएस की एक सदी लंबी यात्रा का पता लगाती है, जिसमें इसकी वैचारिक नींव और दशकों में की गई विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है.

---विज्ञापन---

ट्रेलर में संघ की गूंज

ट्रेलर की शुरुआत गांधी जी की हत्या होती है, जिसके बाद फ्रेम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की ओर घूम जाता है. ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उदय होता है. कहानी संघ की स्थापना, इसके लिए किए गए संघर्ष और हिंदू समाज के हितों लिए लड़ाई की ओर घूम जाती है. 2 मिनट 19 सेकंड के इस ट्रेलर में स्वतंत्रता संग्राम, आपातकाल और विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के दौरान संघ की भूमिका को दिखाया गया है.

---विज्ञापन---

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की 100 साल की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' संघ की स्थापना से लेकर अब तक के सफर और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को बड़े पर्दे पर पेश करेगी. इसकी कहानी साल 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की यात्रा को दिखाती है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---